IND vs AFG 2nd T20I Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेटों से बाजी मारी। पहले मैच के हीरो ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। इस मैच के दौरान शिवम दुबे ने एक खास मामले में विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी की बराबरी की।
शिवम दुबे ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 36 रन खर्च किए थे और 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली। वहीं, पहले टी20 मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 9 रन खर्च करके 1 विकेट अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने बल्ले से एक अच्छी पारी खेली थी। उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थी। इसी के साथ वह भारत के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने 2 या उससे ज्यादा टी20 मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हुए 1 विकेट हासिल किया है। इससे पहले विराट कोहली भी 2 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
3 बार- युवराज सिंह
2 बार - शिवम दुबे
2 बार - विराट कोहली
1 बार - हार्दिक पांड्या
1 बार - अक्षर पटेल
1 बार - वॉशिंगटन सुंदर
1 बार-तिलक वर्मा
ये भी पढ़ें
IND vs AFG: विराट कोहली ने T20I में वापसी करते ही रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते क्रिकेटर
IND vs AFG: इंदौर में जमा टीम इंडिया का रंग, अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में रौंदा
संपादक की पसंद