1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO

शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 12, 2026 02:15 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 02:15 pm IST

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान देने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जीत के मेडल को अपने पिता को पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Shivam Dube With His Father- India TV Hindi
शिवम दुबे अपने पिता के साथ। Image Source : SHIVAM DUBE/FACEBOOK

भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 8 मार्च को हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के अंतर से मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अहम मौके पर टीम इंडिया को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की है। इसी में एक नाम बल्लेबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का भी शामिल है जिन्होंने बल्ले से जहां फिनिशर की भूमिका को काफी बखूबी तरीके से अदा किया तो वहीं गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया था। वर्ल्ड कप जीतने के अगले ही दिन शिवम दुबे अहमदाबाद से सीधे अपने घर मुंबई चले गए थे, जिसके बाद अब उनका एक बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है।

अपने पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल

शिवम दुबे जो लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इस बार ट्रॉफी जीतने के बाद मिले मेडल को अपने पिता को पहनाया। दुबे जब मुंबई अपने घर पहुंचे तो उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया जिसमें वह अपने पिता के साथ थे जो टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए हैं और दुबे ने उन्हें मेडल पहनाया। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ शिवम दुबे ने कैप्शन में लिखा कि मेरे जीवन के असली हीरो। बता दें कि अहमदाबाद से जब शिवम दुबे को वापस घर लौटना था तो उन्हें वापसी के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला लिया और 3 टियर में अपनी टिकट बुक करने के साथ मुंह छिपाकर ट्रेन छूटने के 5 मिनट पहले उसके अंदर पहुंचे जाकर सीधे अपर बर्थ पर लेट गए थे।

वर्ल्ड कप में ऐसा रहा शिवम दुबे का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 8 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 39.16 के औसत से 235 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा है। वहीं शिवम दुबे की गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो 9 मैचों में 5 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 29.2 के औसत से 5 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

हार्दिक पांड्या पर टी20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज की गई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल