1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट पर दिया बहुत बड़ा अपडेट, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट पर दिया बहुत बड़ा अपडेट, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 30, 2025 09:57 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 10:08 am IST

ऑस्ट्रेलिया में रिकवरी कर रहे श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट आया है। अय्यर ने अपनी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

Shreyas Iyer: ऑस्ट्रेलिया दौर पर गंभीर रूप से घायल हुए स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिलहाल अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI में फील्डिंग करने के दौरान अय्यर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें काफी ज्यादा चोट आई थी और आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था। हालांकि, अय्यर अब खतरे से बाहर हैं और BCCI की मेडिकल टीम की देखरेख में अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं। इस बीच श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है।

फैंस का जताया आभार

श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही फैंस और उनके लिए दुआ करने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। श्रेयस अय्यर ने एक्स पर लिखा कि वह अभी रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। उन्हें मिली सभी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए वह सभी के बहुत आभारी हैं। यह वाकई उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्हें अपने दुआओं में शामिल करने के लिए धन्यवाद।

कैच लेने के बाद गिरने से लगी चोट

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई 3 मैचों की ODI सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। पहले 2 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम की। तीसरा और आखिरी मैच भारत के नाम रहा। इसी मैच में श्रेयस अय्यर को चोट लगी। अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे ODI मैच के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच लेने की कोशिश में खुद को बुरी तरह चोटिल कर बैठे।अय्यर को बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लगी थी। शुरुआत में वह फिजियो की मदद से मैदान से बाहर चले गए, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके तुरंत बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में पता चला कि तिल्ली में चोट लगने के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ था और फिर उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, अब अय्यर ICU से बाहर आ चुके हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उनकी हालत अब स्थित बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS मैच में इतिहास रचने के मुहाने पर स्टार गेंदबाज, बस करना होगा ये छोटा सा काम

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा है भारत का रिकॉर्ड, इतनी बार फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल