1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS मैच में इतिहास रचने के मुहाने पर स्टार गेंदबाज, बस करना होगा ये छोटा सा काम

IND vs AUS मैच में इतिहास रचने के मुहाने पर स्टार गेंदबाज, बस करना होगा ये छोटा सा काम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 30, 2025 09:17 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 09:17 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

megan schutt- India TV Hindi
मेगन शट Image Source : AP

IND vs AUS: ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 की एक फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। साउथ अफ्रीका ने 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 125 रनों से धूल चटाते हुए पहली बार ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। अब क्रिकेट फैंस दूसरी फाइनलिस्ट टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न केवल फाइनल में जगह के लिए अहम होगा, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगन शट के लिए भी ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

दरअसल, मेगन शट वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल गेंदबाज बनने से अब सिर्फ एक विकेट दूर हैं। उनके नाम वर्तमान में 39 विकेट दर्ज हैं, जिससे वह दिग्गज गेंदबाज लिन फुल्सटन के रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं। यदि शट भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में एक भी विकेट लेती हैं, तो वह की वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगी।

मेगन शट का वर्ल्ड कप करियर

मेगन शट ने अपने वर्ल्ड कप करियर में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। स्विंग गेंदबाजी और पावरप्ले में सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर शट ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की रीढ़ रही हैं। उनके पास बड़े मैचों में विकेट निकालने का अनुभव है, जो भारत के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है। वह वर्ल्ड कप की 28 पारियों में 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। भारत के खिलाफ अगर मेगन 4 विकेट लेने में सफल होती हैं, तो वह झूलन गोस्वामी को पछाड़ते हुए वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी।

महिला ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मारिजान कैप (साउथ अफ्रीका) - 44 
  • झूलन गोस्वामी (भारत) - 43 
  • मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) - 39
  • लिन फुलस्टन (ऑस्ट्रेलिया) - 39
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 37
  • कैरोल हॉजेस (इंग्लैंड) - 37

नवी मुंबई में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सेमीफाइनल एक हाई-वोल्टेज क्लैश माना जा रहा है। भारत की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ी हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास मेगन शट, एलिस पेरी और एन्नाबेल सदरलैंड जैसी अनुभवी गेंदबाजों की मजबूत लाइनअप है। ऐसे में सभी की निगाहें मेगन शट पर टिकी होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर पाती हैं और ऑस्ट्रेलिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा पाती हैं?

यह भी पढ़ें:

चकनाचूर हुआ भारतीय गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट लेकर दिग्गज कप्तान ने रच दिया इतिहास

स्मृति मंधाना के पास सेमीफाइनल में बड़ा मौका, ऐसा करने वाली बनेंगी दूसरी बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल