1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान श्रेयस अय्यर का धमाकेदार कमबैक, 53 गेंदों पर खेली विस्फोटक पारी, शतक से सिर्फ इतने दूर रह गए

कप्तान श्रेयस अय्यर का धमाकेदार कमबैक, 53 गेंदों पर खेली विस्फोटक पारी, शतक से सिर्फ इतने दूर रह गए

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 06, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 04:34 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से ODI सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान बल्ले से धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय फैंस को जश्न मनाने का बड़ा मौका दे दिया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

Shreyas Iyer: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। अय्यर ने चोट से उबरने के बाद मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 6 जनवरी को मुंबई की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने महज 53 गेंदों पर 82 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। इस विस्फोटक पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा। इस तरह उन्होंने अपनी वापसी को यादगार बना दिया।

श्रेयस अय्यर 3 महीने से ज्यादा समय से क्रिकेट दूर थे। अय्यर को अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर चोट का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI मैच में कैच लेने के दौरान अय्यर को यह चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ODI सीरीज नहीं खेल पाए थे। लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के चलते अय्यर रन बनाने का मौका ढूंढ रहे थे, जो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश के मैच में मिला। इस शानदार मौके को भुनाते हुए अय्यर ने कमाल कर दिया।

अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 55 रन के भीतर ही 2 बड़े विकेट खो दिए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज मुशीर खान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 137 रन तक पहुंचाया। मुशीर खान 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल पाल का शिकार बने। उन्होंने 51 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। मुशीर के आउट होने के बाद अय्यर ने बल्ले से कहर बरपाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टीम का स्कोर जल्द ही 200 के पार पहुंचा दिया। एक समय लग रहा था कि अय्यर अपना शतक भी पूरा कर लेंगे लेकिन 26वें ओवर में कुसल पाल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अय्यर की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश को 299 रनों का टारगेट देने में सफल रही।

टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत

श्रेयस अय्यर की ये धमाकेदार पारी टीम इंडिया के लिए राहत की खबर लेकर आई है क्योंकि 11 जनवरी से भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज के लिए अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया है। यही नहीं, अय्यर को ODI सीरीज में कप्तान शुभमन गिल का असिस्टेंट यानी उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर ODI सीरीज में बल्ले से किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, इस खिलाड़ी से नहीं बन रहे रन, बैक टू बैक दो पारियों में फ्लॉप

इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, लेकिन नहीं आ रहा टीम इंडिया से बुलावा, ऐसा कारनामा करने वाला अकेला बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल