Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया अब उनकी हालत पहले से है काफी बेहतर

BCCI ने श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया अब उनकी हालत पहले से है काफी बेहतर

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Oct 28, 2025 06:36 pm IST, Updated : Oct 29, 2025 12:05 am IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कैच पकड़ने के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वह अब तक सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं। अय्यर की हेल्थ को लेकर अब बीसीसीआई ने दूसरी बार उनकी मेडिकल अपडेट दी है।।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया ने 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जिसे वह 9 विकेट से जीतने में कामयाब रहे। वहीं इस मैच में टीम इंडिया जब फील्डिंग कर रही थी तो उसमें हर्षित राणा की गेंदबाजी में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के दौरान उपकप्तान श्रेयस अय्यर काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें तुरंत सिडनी के अस्पताल लेकर जाया गया। अय्यर की चोट की जब वहां जांच की गई तो उसमें पसलियों के अंदर रक्तस्त्राव की रिपोर्ट सामने आई जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। अब अय्यर की इस इंजरी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से भी दूसरी बार मेडिकल अपडेट दिया गया है।

बीसीसीआई ने दिया हेल्थ पर अपडेट

श्रेयस अय्यर की इस इंजरी को लेकर अब बीसीसीआई की तरफ से दूसरा मेडिकल अपडेट जारी किया गया है, जिसमें देवजीत सैकिया की तरफ से आए बयान में बताया गया कि श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 28 अक्टूबर को दोबारा किए गए स्कैन में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों से लगातार सलाह लेने के साथ उनकी रिकवरी पर पूरी नजरें बनाए हुए है।

अय्यर को अगले एक हफ्ते में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी के अस्पताल में उनकी Spleen इंजरी की सफल सर्जरी हो गई है, जो अय्यर की चोट को लेकर जरूरी थी। अब वह जहां आईसीयू से बाहर आ गए हैं तो वहीं उन्हें अगले एक हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बीसीसीआई की तरफ से अय्यर की देखभाल और उनकी इंजरी को लेकर एक डॉक्टर रिजवान खान की नियुक्ति की गई है जो लगातार उनपर नजरें बनाए हुए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई श्रेयस अय्यर के परिवार को सिडनी भेजने की भी तैयारी कर रहा है। वहीं अय्यर सिडनी में अपने एक करीबी दोस्त के घर से आए खाने को खा रहे हैं साथ ही अपने दैनिक कार्यों को खुद ही कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने भी दिया अय्यर की हेल्थ पर अपडेट

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के शुरू से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि देखिए, हम डॉक्टर नहीं हैं। जब श्रेयस ने कैच लिया तो वह सामान्य लग रहा था। हममें से कोई भी वहां मौजूद नहीं था, केवल जो लोग वहां थे वह ही बता सकते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। हमने बाद में उनसे बात की और वह सामान्य तरीके से बात कर रहे थे। तब हमें लगा के उनकी स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर है। ईश्वर उनके साथ है और वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और फिर हम उन्हें अपने साथ घर ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर को लेकर आया बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, भारत लौटने में हो सकती है देरी

IND vs PAK: नवंबर में इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, लगातार 3 दिन होगी छक्कों-चौकों की बरसात

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement