Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: नवंबर में इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, लगातार 3 दिन होगी छक्कों-चौकों की बरसात

IND vs PAK: नवंबर में इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, लगातार 3 दिन होगी छक्कों-चौकों की बरसात

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर भिड़ंत होने जा रही है। क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें अगले महीने आमने-सामने होंगी।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Oct 28, 2025 01:47 pm IST, Updated : Oct 28, 2025 02:30 pm IST
IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/AP भारत बनाम पाकिस्तान

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान का हाल ही में एशिया कप के फाइनल में आमना-सामना हुआ था। इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच के बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि भारतीय टीम ने PCB और ACC चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इस विवाद को अब पूरा 1 महीना बीत चुका है और एक बार फिर भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, अगले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें हांगकांग सिक्सेस 2025 में आमने-सामने होंगी। हांगकांग सिक्सेस के आगामी सीजन का आयोजन 7,8 और 9 नवंबर को होगा, जिसमें कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप यानी पूल सी में रखा गया है। सभी 12 टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। एक पूल में 3 टीमें हैं। पूल सी में भारत और पाकिस्तान के अलावा कुवैत को भी जगह दी गई है।

  • पूल ए- साउथ अफ्रीका (A1), अफगानिस्तान (A2), नेपाल (A3)
  • पूल बी- ऑस्ट्रेलिया (B1), इंग्लैंड (B2), UAE (B3)
  • पूल सी- भारत (C1), पाकिस्तान (C2), कुवैत (C3)
  • पूल डी- श्रीलंका (D1), बांग्लादेश (D2), हांगकांग (D3)

कब और कहां खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला

हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत और पाकिस्तान पहले ही दिन आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला 7 नवंबर को टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर मुकाबले का आगाज होगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि हांगकांग सिक्सेस की टिकटें तेजी से बिक रही हैं।

हांगकांग सुपर सिक्सेस के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, बहुत पहले ही तय हो गया था कि दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। रिटायरमेंट ले चुके आर अश्विन भी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। जल्द भारतीय टीम के ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। अब्बास अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया गया।

हांगकांग सिक्सेस 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, ख्वाजा मुहम्मद नफे, माज सदाकत, शाद मसूद, शाहिद अजीज। 

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर को लेकर आया बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, भारत लौटने में हो सकती है देरी

IND vs AUS: तिलक वर्मा पहले ही मैच में हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, सूर्यकुमार की कर लेंगे बराबरी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement