1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब

श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2025 01:28 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 01:28 am IST

RCB vs PBKS: आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मिली पंजाब किंग्स की हार के बाद उनके कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे जिसमें उन्होंने मुकाबले के टर्निंग प्वाइंट के बारे में भी बताया।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से मात देने के साथ 18 सालों में पहली बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की। पंजाब किंग्स की टीम के पास भी पहली बार खिताब अपने नाम करने का मौका था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। पंजाब किंग्स को फाइनल मैच में जीत हासिल करने के लिए 191 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह 20 ओवर्स में 18 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सके। वहीं फाइनल मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर साफतौर पर निराश दिखाई दिए जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्लेयर की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पड़ गई हम पर भारी

पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने रनरअप टीम की प्राइज मनी लेने के बाद दिए अपने बयान इस बात को कबूल किया कि ईमानदारी से कहूं तो निराश हूं लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ी इस मौके पर आए, यह होना नहीं था लेकिन इसका श्रेय सहयोगी स्टाफ, मालिकों और इस खेल में भाग लेने वाले अन्य सभी लोगों को जाता है।  पिछले मैच को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर चेज किया जा सकता है। आरसीबी की जीत में उनके गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है जिन्होंने 190 रनों के स्कोर का भी बचाव किया।

श्रेयस अय्यर ने आरसीबी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी को लेकर भी अपने बयान में जिक्र किया जिसमें उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास काफी अनुभव है और मेरा मानना है कि उनके चार ओवर्स का स्पेल ही यही टर्निंग प्वाइंट था। मुझे इस टीम पर गर्व है। हमारी टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी थे जो पहली बार आईपीएल में खेल रहे थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया। हमें यहां रहना है और अगले साल ट्रॉफी जीतनी है। जिस तरह से हमने हर किसी के सामने यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि हम यह गेम जीत सकते हैं। उम्मीद है कि हम अगले सीजन में यहां रहेंगे और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में पहले नंबर पर रहते हुए किया था खत्म

ये आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स की टीम के लिए काफी बेहतरीन रहा जिसमें उन्होंने लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहते हुए खत्म किया था। पंजाब किंग्स की टीम को इसके बाद क्वालीफायर-1 में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को क्वालीफायर-2 में मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। पंजाब किंग्स की टीम को रनरअप के तौर 12.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली।

ये भी पढ़ें

कप्तान रजत पाटीदार ने पहली ही बार में जीत लिया आईपीएल, रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंचे

भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार फाइनल में किया ये करिश्मा, एक ही ओवर में खोल दिए धागे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल