1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मुझसे तो पूछ लेना चाहिए'; ग्लेन मैक्सवेल पर बुरी तरह भड़के श्रेयस अय्यर, देखें VIDEO

'मुझसे तो पूछ लेना चाहिए'; ग्लेन मैक्सवेल पर बुरी तरह भड़के श्रेयस अय्यर, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 10:46 pm IST

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का फील्डिंग के दौरान ग्लेन मैक्सवेल पर बुरी तरह से भड़क गए।

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : X

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का 27वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से बेहतरीन 82 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इस मैच में जब हैदराबाद की टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो श्रेयस अय्यर का गुस्सा देखने को मिला जो ग्लेन मैक्सवेल को लेकर था।

कोई मुझसे तो पूछ लो

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब 264 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी पारी के 5वें ओवर में पंजाब किंग्स टीम की तरफ से गेंदबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए जिन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी जिसका सामना ट्रेविस हेड कर रहे थे, तो वह थोड़ा लेग स्टंप की तरफ थी जिसे अंपायर ने वाइड करार दे दिया। इस फैसले को लेकर मैक्सवेल ने थोड़ा नाराजगी जताई और अंपायर की तरफ डीआरएस लेने का इशारा कर दिया। इसी दौरान पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तुरंत अपने विकेटकीपर की तरफ देखा जिसमें वह डीआरएस लेने के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और वह साफ मैक्सवेल पर अपना गुस्सा मैदान पर जाहिर करते हुए दिखाई दिए जिसमें उन्होंने कहा कि कोई मुझसे तो पूछ लो। वहीं बाद में तीसरे अंपायर ने भी इस गेंद को वाइड करार दिया।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में बनाया अपना दूसरा सर्वाधिक स्कोर

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपना दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है। पंजाब का सबसे ज्यादा स्कोर अभी तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था जो उन्होंने साल 2024 में खेले गए सीजन में बनाया जब उनकी तरफ से 262 रनों का स्कोर देखने को मिला था। वहीं इस मैच में वह 245 रन बनाने में कामयाब हुए। पंजाब किंग्स की पारी में जहां श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 42 तो वहीं प्रियांश आर्या ने 36 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

VIDEO: बाबर आजम पहले ही मैच में फ्लॉप, मोहम्मद आमिर ने डक पर आउट करने के बाद ऐसे मनाया जश्न

पंत ने मारक्रम के साथ किया पारी का आगाज, 8 साल 10 महीने बाद पहली बार इस रोल में नजर आए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल