1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इतिहास रचने के करीब शुभमन गिल, साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट को छोड़ सकते हैं पीछे

इतिहास रचने के करीब शुभमन गिल, साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट को छोड़ सकते हैं पीछे

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 09, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 03:04 pm IST

Shubman Gill: साउथ अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए काफी अहम रहने वाला है। वह इस दौरे पर विराट कोहली को एक खास मामले में पीछे छोड़ सकती है।

shubman gill- India TV Hindi
इतिहास रचने के करीब शुभमन गिल Image Source : GETTY

 

IND vs SA Shubman Gill: टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। ये दौरा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए काफी अहम रहने वाला है। उन्हें टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। इन सीरीज में वह शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

इतिहास रचने के करीब शुभमन गिल

शुभमन गिल ने इस साल काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीनों ही फॉर्मेट में उन्होंने जमकर रन बनाए हैं। वह इस साल 7 शतक भी लगा चुके हैं। वहीं, साल 2023 में हर फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने इस साल 8 शतक लगाए हैं। ऐसे में शुभमल गिल के पास विराट का ये रिकॉर्ड तोड़ने का काफी अच्छा मौका है। बता दें विराट कोहली इस दौरे पर सिर्फ टेस्ट सीरीज ही खेलेंगे। 

2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

  1. विराट कोहली - 8 शतक
  2. शुभमन गिल - 7 शतक
  3. डेरिल मिचेल - 6 शतक
  4. क्विंटन डी कॉक - 5 शतक
  5. डेवोन कॉनवे - 5 शतक
  6. नजमुल हुसैन शान्तो - 5 शतक
  7. तेम्बा बावुमा - 4 शतक 
  8. फखर जमान - 4 शतक 
  9. डेविड मालन - 4 शतक 
  10. एडेन मार्कराम - 4 शतक

साल 2023 में जड़े सबसे ज्यादा रन 

शुभमन गिल ने इस साल अभी तक 45 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50.42 की  औसत से 2118 रन बनाए हैं। साल 2023 में 2000 रन का आंकड़ा पार करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज भी हैं। इस साल उन्होंने 7 शतक के साथ 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस साल 34 मैचों में 66.68 की औसत से 1934 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें

डरबन में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका, ये आंकड़े दे रहे जीत की गारंटी!

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खुलेआम दी भारतीय टीम को चुनौती, टर्निंग पिच पर दिया ये बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल