1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: गिल-पंत ने मिलकर तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी

IND vs AFG: गिल-पंत ने मिलकर तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 07, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 01:26 pm IST

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसके दम पर दोनों ने मिलकर 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Shubman Gill And Rishabh Pant- India TV Hindi
शुभमन गिल और ऋषभ पंत Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने पर जहां टीम इंडियन ने अपनी पहली पारी में 368 रन बना लिए थे, तो वहीं दूसरे दिन के खेल में पकड़ और भी मजबूत हो गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के खेल में चौथे विकेट के लिए 169 रनों की बेहतरीन साझेदारी करने के साथ 8 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया, जिसमें ये भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अब तक टेस्ट मुकाबलों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है। हालांकि गिल और पंत पहले सेशन में अपना विकेट गंवा बैठे थे।

धवन-विजय का तोड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल से सभी को दूसरे दिन के खेल में शतक के बाद बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 126 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इससे पहले गिल और पंत के बीच में चौथे विकेट के लिए 216 गेंदों में 169 रनों की साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने मिलकर साल 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेले गए टेस्ट मुकाबले में शिखर धवन और मुरली विजय के बीच हुई 168 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अब तक भारतीय टीम की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में चार शतकीय साझेदारी देखने को मिली हैं।

ऋषभ पंत एकबार फिर से शतक लगाने से चूके

अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में सबसे ज्यादा नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर थी, जो पहला दिन खत्म होने पर नाबाद 50 रन बनाकर खेल रहे थे। पंत ने दूसरे दिन भी संभलकर शुरुआत करने के साथ आसानी से रन बना रहे थे, जिसमें जब सभी को लगा कि वह शतक लगाने में कामयाब होंगे तो उससे ठीक पहले 81 के निजी स्कोर पर ओमारजई शाहीदी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। पंत टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार 80 से 99 के स्कोर के बीच में आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें

कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट में जलवा जारी, बल्लेबाजी औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम

IND vs AFG: टीम इंडिया ने घर पर बनाया पहले दिन चौथा सबसे ज्यादा स्कोर, राहुल शतकीय पारी के दम पर की रोहित की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल