1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने खत्म की बाबर आजम की बादशाहत, सिर्फ ये काम करते ही छोड़ दिया पीछे

शुभमन गिल ने खत्म की बाबर आजम की बादशाहत, सिर्फ ये काम करते ही छोड़ दिया पीछे

 Published : Nov 02, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 06:09 pm IST

IND vs SL: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने बेहतरीन बैटिंग से बाबर आजम को एक खास मामले में पीछे कर दिया है। लेकिन गिल श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।

Babar Azam And Shubman Gill- India TV Hindi
Babar Azam And Shubman Gill Image Source : GETTY

India vs Sri Lanka Shubman Gill: भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ गिल ने बेहतरीन बैटिंग की। लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। फिर भी उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते ही बाबर आजम को पीछे कर दिया है। मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब रोहित शर्मा सिर्फ सिर्फ चार बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

शतक से चूके गिल 

शुभमन गिल मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। अब श्रीलंका के खिलाफ वह 92 रन बनाकर आउट हो गए और सिर्फ 8 रनों से शतक लगाने से चूक गए। लेकिन अर्धशतक लगाते ही वह इस साल सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2023 में 12 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। जबकि बाबर आजम ने 11 बार ऐसा किया है। गिल से पहले इस साल सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बाबर के नाम था। अब गिल ने बाबर को पीछे कर दिया है। 

साल 2023 में ODI में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट: 

12 बार- शुभमन गिल
11 बार- पथुम निसांका
11बार- बाबर आजम
10बार- रोहित शर्मा
10बार- विराट कोहली

इस साल लगाए हैं इतने शतक 

साल 2023 में शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस साल वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 25 मुकाबलों में 1426 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। गिल ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया था। उनकी गिनती भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। 

12 साल पहले जीता था खिताब

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 6 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से ही टीम इंडिया ये बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। 

यह भी पढ़ें: 

आखिरकार विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा ने 4 रन पर आउट होकर भी किया कमाल, जो एमएस धोनी और अजहरुद्दीन नहीं कर सके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल