1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने भी नहीं सोचा होगा वह ऐसा भी करेंगे, क्या धोनी-क्या गांगुली सब रह गए पीछे

शुभमन गिल ने भी नहीं सोचा होगा वह ऐसा भी करेंगे, क्या धोनी-क्या गांगुली सब रह गए पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 06, 2025 09:22 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 09:22 am IST

IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल का बल्ला एजबेस्टन टेस्ट मैच में ऐसा बोला कि उन्होंने एक साथ कई कीर्तिमान बना दिए। वहीं गिल ने धोनी और गांगुली का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेलने के साथ कई ऐसे नए रिकॉर्ड बना दिए जो अब तक भारतीय क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी बनाने में कामयाब नहीं हो सका था। शुभमन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में जहां 269 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 161 रन देखने को मिले। इसी के साथ गिल ने इस मुकाबले में 430 रन बना दिए। वहीं गिल ने भारतीय क्रिकेट के 2 महान कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी को एक झटके में पीछे छोड़ दिया

गिल बने एक पारी और टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में जहां दोनों पारियों को मिलाकर अकेले कुल 430 रन बना दिए तो वहीं उनके बल्ले से 11 छक्के भी देखने को मिले। वहीं इसी के साथ शुभमन गिल अब बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था जिन्होंने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबले में कुल 6 छक्के लगाए थे। इसके अलावा शुभमन गिल बतौर भारतीय कप्तान एक पारी में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बन गए हैं। गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में दूसरी पारी में जहां 161 रन बनाए तो वहीं उनके बल्ले से कुल 8 छक्के भी देखने को मिले। इस मामले में भी गिल ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

भारतीय कप्तान के रूप में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • शुभमन गिल - 11 छक्के (बनाम इंग्लैंड, साल 2025)
  • एमएस धोनी - 6 छक्के (बनाम श्रीलंका, साल 2009)
  • एमएस धोनी - 6 छक्के (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2013)
  • एमएस धोनी - 6 छक्के (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2008)
  • एमएस धोनी - 5 छक्के (बनाम वेस्टइंडीज, साल 2011)
  • रोहित शर्मा - 5 छक्के (बनाम वेस्टइंडीज, साल 2023)
  • सौरव गांगुली - 5 छक्के (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2003)

पांचवें दिन के खेल पर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच में सभी की नजरें पांचवें दिन के खेल पर टिकी हुई हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट दिया है, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। वहीं अब पांचवें दिन के खेल में भारतीय टीम के गेंदबाजों को 7 विकेट और हासिल करने हैं, तो वहीं इंग्लैंड टीम की कोशिश मैच को ड्रॉ कराने पर हो सकती है।

ये भी पढ़ें

एक मैच में ही 1000+ रन, भारत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार किया ऐसा चमत्कार

शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल