1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shubman Gill: आखिरकार शुभमन गिल ने बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे, शतक लगाकर चकनाचूर किया ये रिकॉर्ड

Shubman Gill: आखिरकार शुभमन गिल ने बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे, शतक लगाकर चकनाचूर किया ये रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : May 22, 2023 07:47 am IST,  Updated : May 22, 2023 07:47 am IST

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ आतिशी शतक लगाया। उनकी वजह से ही गुजरात टाइटंस की टीम मैच जीतने में सफल रही। गिल ने शतक लगाने की ही पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill And Babar Azam Image Source : PTI/GETTY

Shubman Gill Century IPL 2023 GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार अंदाज में आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। गुजरात टाइटंस के लिए मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक लगाया। आरसीबी ने गुजरात को जीतने के लिए 198 रनों का टारगेट दिया। गिल की धमाकेदार पारी के आगे ये टारगेट छोटा पड़ गया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। मैच में शतक लगाते ही उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। 

शुभमन गिल ने लगाया शतक 

आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर ऋद्धिमान साहा सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद शुबमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 52 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। टी20 क्रिकेट में गिल का ये 25वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में वह 25 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। 

टी20 क्रिकेट में 25 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज: 

शुभमन गिल- 23 साल 255 दिन 

अहमद शहजाद- 24 साल 75 दिन
बाबर आजम- 24 साल 135 दिन
ग्लेन फिलिप्स- 24 साल 208 दिन
इशान किशन- 24 साल 272 दिन

विस्फोटक बैटिंग से बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

आरसीबी से पहले शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल के इतिहास में वह लगातार 2 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन और जोस बटलर ऐसा कर चुके हैं। 

IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले खिलाड़ी: 

शुभमन गिल- साल 2023
विराट कोहली- साल 2023
जोस बटलर- साल 2022
शिखर धवन- साल 2020 

IPL 2023 में किया धमाकेदार प्रदर्शन 

IPL 2023 में शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 680 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने पहली बार अपने आईपीएल करियर में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह गुजरात टाइटंस के लिए बैटिंग ऑर्डर में अहम कड़ी बन चुके हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल