1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: शुभमन गिल का फैसला पड़ गया उल्टा, टीम इंडिया को संकट में फंसाया

IND vs ENG: शुभमन गिल का फैसला पड़ गया उल्टा, टीम इंडिया को संकट में फंसाया

 Published : Jul 14, 2025 11:25 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 11:25 am IST

IND vs ENG: भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए केवल 193 रन बनाने हैं, लेकिन वहां भी टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं पहुंच पा रहे हैं।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार को मैच का आखिरी यानी पांचवां दिन है। चार दिन के खेल के बाद भी अभी तक ये साफ नहीं हो पा रहा है कि कौन सी टीम भारी पड़ रही और कौन सी टीम पीछे है। इस बीच कप्तान शुभमन गिल ने चौथे दिन आखिरी वक्त में एक और ऐसा फैसला किया, जो उल्टा पड़ गया। कहीं ना कहीं इस फैसले ने टीम इंडिया को बुरी तरह से इस मैच में फंसा दिया है। 

भारतीय टीम को आखिरी पारी में बनाने हैं 193 रन

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों टीमों ने बराबर रन बनाए। यानी ना तो किसी को बढ़त मिली और ना ही कोई टीम पीछे रही। इसके बाद फैसला दूसरी पारी के आधार पर ही होना है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 192 रन बनाए हैं। यानी टीम इंडिया को अगर ये मैच जीतना है तो 193 रन बनाने होंगे। वैसे तो ये स्कोर छोटा दिख रहा होगा, लेकिन जब भारत के एक के बाद एक विकेट गिरने शुरू हुए तो यकायक ये काफी बड़ा नजर आने लगा। 

जायसवाल ने फिर खेला लापरवाही भरा स्ट्रोक

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरे ही ओवर में एक लापरवाही भरा स्ट्रोक खेलकर आउट हो गए, जब टीम का स्कोर केवल 5 रन था। जायसवाल इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने टीम को संभालने की कोशिश की। राहुल तो अभी भी नाबाद हैं, लेकिन करुण की कहानी में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। वे आते हैं, टिकते हैं और जब लगता है कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी आए, वे आउट होकर चले जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ। करुण नायर 33 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल भी केवल छह रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसी के बाद एक आश्चर्यजनक फैसला लिया गया। जब तीन से चार ओवर बाकी थे, तब नाइटवॉच मैच को बुला लिया गया। 

आकाश दीप को आखिर क्यों बनाया नाइटवॉच मैन

भारत का जब तीसरा विकेट गिरा तब कायदे से ऋषभ पंत को आना चाहिए था, लेकिन भेज दिया गया आकाश दीप को। आकाश दीप से ये उम्मीद की जा रही थी कि वे आज के ओवर खत्म करा देंगे, उसके बाद अगले दिन देखा जाएगा कि क्या करना है। लेकिन इससे पहले कि ओवर खत्म हो पाते आकाश दीप आउट हो गए। आकाश दीप ने एक ही रन बनाया। कमाल की बात ये है कि जो काम बल्लेबजों को करना चाहिए वो काम एक गेंदबाज को करने के लिए भेज दिया गया। हो सकता है कि अगर नंबर पांच पर ऋषभ पंत खेलने के लिए आते तो भारत का कोई भी विकेट ना गिरता और भारत तीन विकेट पर 58 रन पर दिन खत्म करता, लेकिन शुभमन गिल की वजह के 4 विकेट गिर गए और हासिल भी कुछ नहीं हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल