1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारतीय कप्तान तोड़ेंगे दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज का कीर्तिमान, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

IND vs ENG: भारतीय कप्तान तोड़ेंगे दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज का कीर्तिमान, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 22, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 07:51 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथे टेस्ट का आगाज होगा। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का कीर्तिमान तोड़ने का शानदार मौका होगा।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए सिर्फ सीरीज में वापसी का मौका नहीं है, बल्कि कप्तान शुभमन गिल के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर भी है। गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और मौजूदा टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 600 से ज्यादा रन अपने नाम कर चुके हैं। 

गिल के निशाने पर मोहम्मद यूसुफ का कीर्तिमान

भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब मैनचेस्टर टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, तो उनकी नजर पाकिस्तान के दिग्गज मोहम्मद यूसुफ के 18 साल पुराने रिकॉर्ड पर होगी। मोहम्मद यूसुफ ने 2006 में इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 90.14 की औसत से कुल 631 रन बनाए थे, जो इंग्लैंड में एशियाई बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं।

गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सीरीज के तीन मुकाबलों में ही 607 रन बना डाले हैं। उनका औसत 101.16 है और बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में खेली गई 269 रन की पारी अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रही है। यदि गिल मैनचेस्टर टेस्ट में महज 25 रन और बना लेते हैं, तो वे मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़ देंगे और इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे। 

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 4 मैचों में 631 रन, 2006
  • शुभमन गिल (भारत) - 3 मैचों में 607 रन, 2025
  • राहुल द्रविड़ (भारत) - 4 मैचों में 602 रन, 2002
  • विराट कोहली (भारत) - 5 मैचों में 593 रन, 2018
  • सुनील गावस्कर (भारत) - 4 मैचों में 542 रन, 1979
  • सलीम मलिक (पाकिस्तान) - 5 मैचों में 488 रन, 1992

भारत के सामने कड़ी चुनौती

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में मैनचेस्टर में होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर भारत इस मैच को जीतता है, तो सीरीज बराबर करने का मौका मिलेगा और अंतिम टेस्ट निर्णायक बनेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल