1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा विश्व कीर्तिमान, बल्ला चला तो हो जाएगा चकनाचूर

शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा विश्व कीर्तिमान, बल्ला चला तो हो जाएगा चकनाचूर

 Published : Oct 19, 2023 11:11 am IST,  Updated : Oct 19, 2023 11:11 am IST

IND vs BAN ODI World Cup 2023 : वनडे विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने होंगी। ये मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। इस बीच शुभमन गिल एक नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रहे हैं, जो आज ही टूट सकता है।

Shubman Gill - India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : GETTY

IND vs BAN ODI World Cup 2023 : टीम इंडिया में प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल आज फिर से एक बार ​एक्शन में होंगे। अभी तक भारतीय टीम ने इस साल के विश्व कप में तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन शुभमन गिल ने ​बीमारी के कारण पहले दो मैच मिस किए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उनकी वापसी होती है। हालांकि वे उस मैच में बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन इतना जरूर हुआ कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ उन्होंने अच्छी शुरुआत जरूर दिला दी​ थी। उन्होंने 16 रन की छोटी पारी खेली थी। उस वक्त वे बीमारी से सीधे आ गए थे, हो सकता है इसलिए उनका बल्ला उस अंदाज में न चला हो, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। इस बीच आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शुभमन गिल एक और कीर्तिमान के करीब पहुंच गए हैं। हो सकता है कि वे आज ही इसे चकनाचूर कर दें। 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज पुणे के स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच आमना सामना होगा। टीम इंडिया को तीन मैचों के बाद एक अच्छा ब्रेक मिला और इसके बाद आज ​से फिर से मैच शुरू हो रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीमें तैयार हैं। इस बीच शुभमन गिल अच्छे टच और फार्म में नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल अब तक 36 वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1933 रन आ चुके हैं। उन्होंने छह शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उनके नाम एक डबल सेंचुरी भी हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल इस वक्त नंबर दो की कुर्सी पर काबिज हैं। यानी उन्हें अपने 2000 वनडे रन पूरे करने के लिए केवल 67 रनों की जरूरत है। अगर वे आज इतने रन बना देते हैं तो वनडे में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

हाशिम अमला ​का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल 
वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में अभी तक साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने साल 2011 में 41 मैचों में ही दो हजार रन पूरे कर लिए थे। वहीं इससे पहले जहीर अब्बास ने 45 मैचों में इस आंकड़े को छुआ था। भारत की बात करें तो सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं। उन्होंने 49 मैचों में दो हजार रन पूरे किए थे। यानी शुभमन गिल आज ही नहीं आने वाले एक दो मैच में भी इस आंकड़े को छू लेते हैं तो भी सबसे तेज यहां तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि शुभमन गिल कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द इसे हासिल किया जाए। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

पुणे में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, खेल की 10 बड़ी खबरें

ODI World Cup 2023 में 16 मैचों के बाद किसका बजा डंका, यहां देखें टॉप टीम से लेकर खिलाड़ियों तक की लिस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल