1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक की टीम में 4 नए ओपनर होंगे शामिल, सालों बाद टीम इंडिया को मिलने जा रही है नई जोड़ी

हार्दिक की टीम में 4 नए ओपनर होंगे शामिल, सालों बाद टीम इंडिया को मिलने जा रही है नई जोड़ी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jun 17, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 06:15 am IST

वेस्टइंडीज दौरे पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चार नए ओपनर्स को टीम में शामिल किया जाएगा।

IND vs WI Series- India TV Hindi
IND vs WI Series Image Source : GETTY

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन से हारने के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इस टूर पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाली है। खबर यही है कि टी20 टीम की कप्तानी फिर से हार्दिक पांड्या को मिलेगी और बड़े-बड़े दिग्गज टीम से बाहर रहेंगे। लेकिन हार्दिक के सामने टीम चयन को लेकर कई बड़े सवाल रहने वाले हैं। 

चार ओपनर्स को मिल सकती है टीम में जगह

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में चार ओपनर्स को शामिल किया जा सकता है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को इस दौरे पर मौका दिया जा सकता है। लेकिन इन चारों खिलाड़ियों में से हार्दिक के लिए टीम के लिए दो ओपनर चुन पाना काफी मुश्किल रहेगा। 

आईपीएल में किया कमाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में इन सभी ओपनर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा। शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी 600 से ज्यादा रन बनाए। ऐसे में इन दोनों को वेस्टइंडीज दौरे से एक नई ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना जा सकता है।

ईशान-गायकवाड़ पर रहेगी नजर

वहीं ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को देखना भी खास रहने वाला है। ईशान किशन लगातार टीम में ओपनर के तौर पर खेलते आ रहे हैं। लेकिन बीते आईपीएल के बाद उनकी जगह को खतरा है। वहीं रुतुराज गायकवाड़ के लिए टीम की प्लेइंग 11 में जगह पाना काफी मुश्किल होने वाला है। 

संभावित भारतीय टी20 स्क्वॉड:

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आकाश मधवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल