1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 के बाद शुरू होगी ये लीग, इस टीम ने कर दिया कप्तान के नाम का ऐलान

IPL 2025 के बाद शुरू होगी ये लीग, इस टीम ने कर दिया कप्तान के नाम का ऐलान

 Published : May 26, 2025 08:28 pm IST,  Updated : May 26, 2025 08:30 pm IST

मुंबई टी20 लीग 2025 में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। वहीं दो प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा हुई है।

सिद्धेश लाड- India TV Hindi
सिद्धेश लाड Image Source : TWITTER

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून से खेला जाएगा। इसके बाद 4 जून से मुंबई टी20 लीग 2025 की शुरुआत होगी। इस बार इस लीग में कुल 8 टीमें खेलते हुए नजर आएंगी। अब मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने लीग शुरू होने से पहले ही सिद्धेश लाड को कप्तान नियुक्त किया है।

अभिषेक नायर ने तारीफ में खोल दिल

साल 2022-23 सीजन में गोवा की तरफ से खेलने के बाद सिद्धेश लाड को एक साल का ब्रेक लेना पड़ा था, जिसके बाद पिछले साल उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से सफल वापसी की। टीम मेंटर (मार्गदर्शक) और भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बयान में कहा कि वह (लाड) ऐसा खिलाड़ी है जो खेल को अच्छी तरह पढ़ सकता है, दबाव को झेलता है और उदाहरण के साथ अगुवाई करता है। वह हर फॉर्मेट में खेला है और हर भूमिका से सामंजस्य बैठाया है। हमेशा योगदान दिया है।

इंडिया-ए की तरफ से खेलेंगे तुषार देशपांडे

मराठा रॉयल्स की टीम में तुषार देशपांडे और अरमान जाफर भी शामिल थे। लेकिन देशपांडे इंडिया-ए की टीम की तरफ से इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे। दूसरी तरफ मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारी ने पीटीआई को पुष्टि की कि छब्बीस साल के अरमान भी लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्होंने एमसीए से आग्रह किया है कि वह पुड्डुचेरी की ओर से खेलना चाहते हैं। उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है। देशपांडे और अरमान के विकल्प के तौर पर टीम में रोहन राजे और सक्षम पराशर को शामिल किया गया है।

सीजन में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

मुंबई टी20 लीग के अभी  तक दो सीजन हो चुके हैं और अब ये तीसरा सीजन खेला जाएगा। इस बार लीग में मुंबई नॉर्थ ईस्ट, बांद्रा ब्लास्टर्स, नॉर्थ मुंबई पेंथर्स, मुंबई फॉल्कंस, ARCS अंधेरी और ईगल थाने स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सुबर्वस और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स सहित 8 टीमें शामिल हैं।

(Input: PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल