1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस प्लेयर ने लगाया सबसे तेज शतक, ODI क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए रच दिया इतिहास

इस प्लेयर ने लगाया सबसे तेज शतक, ODI क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए रच दिया इतिहास

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 20, 2023 09:35 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 11:21 pm IST

ZIM vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर मैच में एक स्टार खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे की तरफ से ODI क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया है।

Sikandar Raza - India TV Hindi
Sikandar Raza Image Source : GETTY

जिम्बाब्वे ने धमाकेदार अंदाज में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर में जिम्बाब्वे की ये दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। नीदरलैंड्स के खिलाफ जिम्बाब्वे के एक स्टार खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस प्लेयर ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज शतक जड़ा है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल 

नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 316 रनों का टारगेट दिया, जिसे जिम्बाब्वे ने बहुत ही आसानी से चेस कर लिया। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे क्रिकेट में तेज शतक लगाया। रजा ने 54 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। रजा से पहले जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड सीन विलियम्स के नाम था, जो उन्होंने नेपाल के खिलाफ दो दिन पहले ही लगाया था। तब विलियम्स ने 70 गेंदों में शतक लगाया था। 

जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज: 

1. सिकंदर रजा- 54 गेंद

2. सीन विलियम्स-70 गेंद
3. रेजिस चकबवा- 73 गेंद
4. ब्रेंडन टेलर- 79 गेंद

गेंदबाजी में भी दिखाया दम 

सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के लिए पहले ऐसे प्लेयर बने हैं, जिसने मैच में शतक लगाया हो और चार विकेट हासिल किए हों। नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जड़ने के अलावा उन्होंने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रजा ने इससे पहले अपने दम पर जिम्बाब्वे को कई मैच जिताए हैं। 

जिम्बाब्वे ने जीता मैच 

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड्स के लिए ओपनर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। विक्रमजीत सिंह ने 88 रन और मैक्स ओ डाउद ने 59 रन बनाए। वहीं, स्कॉट एडवर्ट ने 83 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़िय़ों की वजह से ही नीदरलैंड्स की टीम 315 रन बना पाई। 

जिम्बाब्वे के लिए जॉयलॉर्ड गुमबी ने 40 रन और क्रेग इर्विन ने 50 रन बनाए। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सीन विलियम्स ने 91 रन और सिकंदर रजा ने 102 रन बनाकर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल