बिहार के लालगंज में आज (गुरुवार को) निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिर गया है। इस हादसे में लॉन्चर की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। हादसे के बाद एक कर्मचारी का पैर तो लोहे को मशीन से काटने के बाद निकाला गया।
अचानक गिरा निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर
बता दें कि वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएचएआई के एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पथ पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान, निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए।
गंभीर हालत को देखते हुए 2 घायल किए गए रेफर
घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 6 घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मशीन से लोहा काटकर निकाला गया युवक का पैर
इस दौरान, लोहे के नीचे युवक का पैर दब गया। तब सिर पर पानी डालकर उसे राहत पहुंचाने की कोशिश की गई। लेकिन वजनदार लोहे के नीचे उसका पूरा पैर दबा गया है। बाद में मशीन से लोहा काटकर युवक का पैर बाहर निकाला गया है।
पूर्णिया में ट्रक गुजरते ही टूट गया था पुल
इससे पहले हाल में बिहार में एक पुल टूट गया था। तब गिट्टी से लदा ट्रक गुजरते ही ब्रिज भरभरा कर गिर गया था। इसके बाद, वाहन नदी में समा गया था। यह घटना अमौर प्रखंड के तियरपाड़ा पंचायत स्थित आसियानी डगरा घाट पर हुई थी। यहा एक पुराना और जर्जर लोहे का पुल टूट गया था।
(इनपुट- राजा बाबू)
ये भी पढ़ें- बिहार में नदी में समा गया पुल, आधा दर्जन पंचायतों का सड़क संपर्क टूटा; देखें ध्वस्त हुए पुल का वीडियो