1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'दुर्गा पूजा' नहीं लिखेंगे तो कम्युनिस्टों को स्टॉल नहीं लगाने दें

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'दुर्गा पूजा' नहीं लिखेंगे तो कम्युनिस्टों को स्टॉल नहीं लगाने दें

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 02:40 pm IST

शुभेंदु अधिकारी ने कम्युनिस्टों के स्टॉल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कम्युनिस्ट अपने स्टॉल पर 'दुर्गा पूजा' नहीं लिखते हैं, तो उन्हें स्टॉल नहीं लगाने दें।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उपचुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रेजीनगर में मुकाबला कड़ा होगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में 'भगवाधारी' क्या हाल करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। वहीं, विधानसभा में एजुकेशन बिल पेश किए जाने का जिक्र करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बिल किस दिशा में जा रहा है, यह समझते ही इतना विरोध क्यों हो रहा है।

जादवपुर यूनिवर्सिटी के लिए 1300 करोड़ रुपये का प्रावधान

सीएम अधिकारी ने कहा कि स्टेट और सेंट्रल की ओर से जादवपुर यूनिवर्सिटी को करीब 1300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षकों और एजुकेशन स्टाफ के स्थानांतरण का भी उन्होंने जिक्र किया। बता दें कि सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता में 'गेरुआ सम्मान यात्रा' निकाली। रैली जब जादवपुर यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद रहा।

8 यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और स्टाफ के ट्रांसफर की बात

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 8 बनी-बनाई यूनिवर्सिटी के टीचर और एजुकेशन स्टाफ को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भी ट्रांसफर का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को व्यवस्था के मुताबिक ट्रांसफर पसंद नहीं है और जरूरत नहीं है तो नौकरी छोड़ सकता है। झोला लेकर होलटाइमर बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब नई यूनिवर्सिटी बनेगी तो सो-कॉल्ड पंडितों को वहां भेजा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवाधारियों को  सो-कॉल्ड लेफ्टिस्ट्स चुन-चुनकर टारगेट कर रहे हैं।

'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारों पर सख्त रुख

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'अगर वे कहेंगे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, तो मैं उनके टुकड़े कर दूंगा।' उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के एंटी-नेशनल शब्द, अगर किसी के भरोसे को ठेस पहुंचाते हैं, तो कानून लागू होगा।

"हम पांच साल के लिए जीते हैं, एक देश-एक स्टेट"

उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है और शासन व्यवस्था को लेकर उन्होंने 'एक देश, एक स्टेट' की बात कही। साथ ही कहा कि अगर कोई विरोध करेगा तो सरकार भी अपना रुख रखेगी।

आलिया यूनिवर्सिटी को भी एक जगह लाने का जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आलिया यूनिवर्सिटी को भी एक जगह लाया गया है। उन्होंने शिक्षा बिल को लेकर कहा कि वह इसका पूरा समर्थन करते हैं।

"समझदारों के लिए इशारा ही काफी है"

बिल के उद्देश्य को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लोग जानते हैं कि यह बिल क्यों लाया गया है। उन्होंने कहा, 'समझदारों के लिए इशारा ही काफी है।'

साधु की तस्वीर जलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

भवानीपुर थाने के सामने कुछ लोगों द्वारा एक साधु की तस्वीर जलाए जाने के मामले पर भी शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर (CP) को निर्देश देते हैं कि मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

... तो कम्युनिस्ट स्टॉल न लगाएं- शुभेंदु

कम्युनिस्ट संगठनों के स्टॉल को लेकर भी उन्होंने सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कम्युनिस्ट अपने स्टॉल पर 'दुर्गा पूजा' नहीं लिखते हैं, तो उन्हें स्टॉल लगाने न दें।

ये भी पढ़ें-

नकली पिस्टल-चाकू दिखाकर CA की किडनैपिंग की कोशिश, बाइक से भिड़ी मर्सिडीज तो फरार हो गए आरोपी

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- "मुझे शर्म आती है, उद्घाटन में नहीं आऊंगा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।