1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने कर दिया बड़ा कमाल, खास क्लब में शामिल हुआ नाम

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने कर दिया बड़ा कमाल, खास क्लब में शामिल हुआ नाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 14, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 03:58 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई।

Smriti Mandhana & Pratika Rawal- India TV Hindi
स्मृति मंधाना & प्रतिका रावल Image Source : AP/PTI

महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर को मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही इस जोड़ी का नाम अब एक खास लिस्ट में शामिल हो गया है।

मंधाना और रावल की जोड़ी ने कर दिया कमाल

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच पहले विकेट के लिए इस मैच में 114 रन की पार्टनरशिप हुई। यह ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे में तीसरी बड़ी सबसे ओपनिंग साझेदारी है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर के नाम है। 2009 में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 119 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। उसके बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड हेली मैथ्यूज और किशिया नाइट के नाम है। दोनों के बीच 2014 में सिडनी में 115 रन की पार्टनरशिप हुई थी। अब इस लिस्ट में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का नाम भी शामिल हो गया है।

वनडे में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों ने अब तक 15 पारियों में 80 के औसत से 1200 रन बनाए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 6 अर्धशतकीय और 5 शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस दौरान उनका रन रेट 6.06 का रहा है। इन रिकॉर्ड को देखने के बाद आगामी वनडे वर्ल्ड कप में फैंस को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। अब वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

150वां मैच खेल रही हैं हरमनप्रीत कौर

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह 150वां वनडे मैच है। वह भारत के लिए 150 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने 232 मैच खेले हैं, वहीं 204 मैचों के साथ झूलन गोस्वामी दूसरे नंबर पर हैं।

अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुई स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल

पहले वनडे मैच की बात करें तो वहां मंधाना और रावल दोनों ही खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गई। प्रतिक रावल ने 96 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 64 रन बनाए। तो वहीं मंधाना ने 63 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो चौके लगाए। टीम इंडिया यहां से ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ा टारगेट रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: हरमनप्रीत कौर ने ODI में छुआ खास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी भारत की तीसरी खिलाड़ी

IND vs PAK: अश्विन ने टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में बदलाव की दी सलाह, कहा - इस मैच विनर खिलाड़ी को करें शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल