इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला केनिंगटन ओवल लंदन में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह 49 गेंदों में 10 चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह अब इंग्लैंड के खिलाफ महिला T20Is में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ यह स्मृति मंधाना का 24 पारियों में 9वां 50+ स्कोर था। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर बेथ मूनी WT20Is में इंग्लैंड के खिलाफ 8 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं। बेथ मूनी की हमवतन मेग लैनिंग इंग्लैंड के खिलाफ महिला T20Is में 6 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं। वहीं न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन इंग्लैंड के खिलाफ WT20I में 5 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं।
इसके साथ ही मंधाना ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब WT20Is में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में बेथ मूनी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गई हैं। मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ 9 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं, वहीं बेथ मूनी भी भारत के खिलाफ 9 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं। उनके अलावा सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 बार, बेथ मूनी इंग्लैंड के खिलाफ 8 बार 50+ रनों की पारियां खेल चुकी हैं।
तीसरे टी-20 मैच की बात करें तो वहां इंग्लैंड की महिला टीम ने 5 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से सोफिया डंकली और व्याट हौज ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 47 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
मटियामेट हुआ 128 साल पुराना महारिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने टेस्ट में दिखाया ODI वाला जलवा
IND vs ENG: सिराज ने इस खिलाड़ी को बता दिया घोड़ा, अर्शदीप सिंह के साथ बातचीत में कर दिया खुलासा
संपादक की पसंद