1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मटियामेट हुआ 128 साल पुराना महारिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने टेस्ट में दिखाया ODI वाला जलवा

मटियामेट हुआ 128 साल पुराना महारिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने टेस्ट में दिखाया ODI वाला जलवा

 Published : Jul 05, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 03:50 pm IST

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की है। भले ही वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

Jamie smith- India TV Hindi
जेमी स्मिथ भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों प्लेयर्स ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी की। एक समय इंग्लैंड की टीम ने 84 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे और वह मुश्किल में थी, इसके बाद ब्रूक और स्मिथ ने दमदार बल्लेबाजी की और उन्हें संकट से उबार दिया। दोनों ही प्लेयर्स ने शतक लगाए।

पारी की शुरुआत से ही तेजी के साथ बनाए रन

जेमी स्मिथ ने अपनी पारी की शुरुआत ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने आते ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाया और फिर तेजी के साथ रन बनाए। उनके आगे भारतीय बॉलर्स की एक ना चली और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। भारतीय गेंदबाजों को समझ ही नहीं आया कि क्या करें? उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने। टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने बिल्कुल वनडे की तरह खेला।

दोहरे शतक से चूके जेमी स्मिथ

इस बात की पूरी उम्मीद थी कि जेमी स्मिथ आसानी से दोहरा शतक लगा देंगे, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। इसी कारण से वह 184 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 21 चौके और 4 छक्के भी लगाए। जेमी टीम के लिए नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में नंबर-7 पर खेली बड़ी पारी

जेमी स्मिथ इंग्लैंड के लिए नंबर-7 पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। जेमी स्मिथ ने केएस रणजीतसिंहजी का 128 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर किया है। रणजीतसिंहजी ने 1897 में टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए नंबर-7 पर खेलते हुए 175 रनों की पारी खेली थी। अब जेमी ने लंबे समय बाद उनका रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम को मिली 180 रनों की बढ़त

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की वजह से 407 रनों का स्कोर बनाया। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 180 रनों की बढ़त मिली। टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल किए। वहीं आकाश दीप के खाते में चार विकेट गए।

यह भी पढ़ें:

सिराज ने इस खिलाड़ी को बता दिया घोड़ा, अर्शदीप सिंह के साथ बातचीत में कर दिया खुलासा

पैट कमिंस का यह कैच देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल