1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अस्पताल ने दिया सौरव गांगुली का हेल्थ अपडेट, हालत को स्थिर बताया

अस्पताल ने दिया सौरव गांगुली का हेल्थ अपडेट, हालत को स्थिर बताया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2021 05:13 pm IST,  Updated : Dec 30, 2021 05:15 pm IST

अस्पताल ने कहा, “कल रात गांगुली को अच्छी नींद आई। उन्होंने नाश्ता और लंच भी किया। मेडिकल बोर्ड उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।”

Sourav Ganguly Health Update: BCCI President Stable, Says...- India TV Hindi
Sourav Ganguly Health Update: BCCI President Stable, Says Hospital Image Source : GETTY

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हालत स्थिर है जिन्हें तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रूपाली बसु ने एक बयान में कहा, “अस्पताल में भर्ती होने के तीसरे दिन बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की हालत स्थिर है। उनका रक्तचाप और ह्र्दयगति स्थिर है और शरीर में आक्सीजन का प्रवाह भी सामान्य है।”

उन्होंने कहा, “कल रात उन्हें अच्छी नींद आई। उन्होंने नाश्ता और लंच भी किया। मेडिकल बोर्ड उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।”

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने लगाया अनोखा शतक, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज भारतीय

गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था जब उनकी आपात एंजियोप्लास्टी हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल