1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को 10वीं में पढ़ने वाले लड़के ने किया चकनाचूर, डेब्यू करते ही कर दिया कमाल

सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को 10वीं में पढ़ने वाले लड़के ने किया चकनाचूर, डेब्यू करते ही कर दिया कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 23, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 04:50 pm IST

Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रणजी ट्रॉफी में सालों पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड 23 फरवरी को 15 साल के प्लेयर अंकित चटर्जी ने तोड़ दिया। 10वीं में पढ़ने वाले अंकित अब बंगाल की तरफ से रणजी में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
सौरव गांगुली: रणजी ट्रॉफी में टूटा बड़ा रिकॉर्ड। Image Source : GETTY

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड का आगाज होने के साथ कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर जहां चयनकर्ताओं की नजरें रहने वाली हैं तो वहीं कुछ नए खिलाड़ियों को डेब्यू करने का भी मौका मिला है। 23 जनवरी से शुरू हुए दूसरे राउंड के मुकाबले में एलीट ग्रुप-सी में बंगाल की टीम घर पर हरियाणा की टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उनकी तरफ से 15 साल 361 दिन के उम्र के खिलाड़ी अंकित चटर्जी को रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का मौका मिला है। अंकित ने बंगाल की टीम से डेब्यू करने के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले सौरव गांगुली के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया।

सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड को अंकित ने किया चकनाचूर

अंकित चटर्जी को लेकर बात की जाए तो वह अभी 10वीं में पढ़ते हैं और बंगाल की टीम से अब वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अंकित ने गांगुली के अलावा बंगाल टीम के मौजूदा कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला के भी रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें बंगाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित करने के साथ हरियाणा टीम की पहली पारी को 157 रनों के स्कोर पर समेटने का काम किया। अंकित एक बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं।

बंगाल के लिए सूरज जायसवाल ने झटके 6 विकेट

हरियाणा टीम की इस मुकाबले में पहली पारी के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान अंकित कुमार ही 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके, इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज पिच पर अधिक समय नहीं बिता सका। बंगाल की तरफ से गेंदबाज में सूरज जायसवाल का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 12.5 ओवर्स में 46 रन देने के साथ 6 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मुकेश कुमार और मोहम्मद कैफ भी 2-2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। बंगाल की टीम अभी एलीट ग्रुप-सी में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मुकाबला, अभी से जान लीजिए

IND vs ENG: RCB के लिए बजी खतरे की घंटी, करोड़ों के खिलाड़ी भारत में ढेर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल