1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा - गिल को भी करना पड़ेगा इस चीज का सामना

सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा - गिल को भी करना पड़ेगा इस चीज का सामना

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 09, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Oct 09, 2025 06:20 pm IST

शुभमन गिल को जब से रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, उसके बाद से लगातार कई पूर्व खिलाड़ियों के बयान इस फैसले को लेकर आ चुके हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Shubman Gill And Rohit Sharma- India TV Hindi
शुभमन गिल और रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें वनडे फॉर्मेट में नए कप्तान के तौर शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने जब आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह तो मिली लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंप दी गई। अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के पीछे भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लेने का कारण बताया जिसमें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार करने की योजना बताई गई। वहीं अब रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी लिए जाने के फैसले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी रिएक्शन आया है, जिसमें उन्होंने चयन समिति के इस फैसले को पूरी तरह से सही बताया।

शुभमन गिल भी 40 की उम्र में इस चीज का करेंगे सामना

सौरव गांगुली ने भारतीय वनडे टीम की कप्तानी को लेकर हुए बदलाव पर दिए अपने बयान में कहा कि शुभमन गिल भी जब 40 साल की उम्र में होंगे तो उन्हें भी इस चीज का सामना करना पड़ेगा, खेल की दुनिया में सभी का एक दिन ऐसा आता है। मुझे लगता है गिल को अभी कप्तान बनाए जाने का फैसला बिल्कुल भी खराब नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर अपनी प्रतिभा भी बतौर कप्तान दिखाई है और ये फैसला पूरी तरह से सही है। रोहित अब एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे जिसमें वह नए कप्तान को मदद करने और उसे आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। रोहित एक शानदार कप्तान रहे हैं और भारतीय टीम ने उनके नेतृत्व में कई बड़े खिताब भी जीते। हालांकि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए जिसमें रोहित की उस समय उम्र 40 साल हो जाएगी उस स्थिति में गिल को अभी कप्तान बनाए जाने का फैसला पूरी तरह से सही है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से करेंगे गिल वनडे में कप्तानी का आगाज

टीम इंडिया अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके खत्म होने के बाद उन्हें लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है। टीम इंडिया को वहां पर 19 अक्टूबर से मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें पहली बार शुभमन गिल इस फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी का आगाज करेंगे। अभी तक गिल का बतौर प्लेयर वनडे में बल्ले से काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 55 मैचों में 2775 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल दिल्ली में रचेंगे महाकीर्तिमान, डॉन ​ब्रेडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे पहले कप्तान

रोहित-विराट के लिए नए नवेले कप्तान शुभमन गिल ने खोला दिल, तारीफ में कहा-हमें उनकी जरूरत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल