Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के टीम इंडिया के खिलाफ मैच को बायकॉट करने पर आया सौरव गांगुली का बयान, कहा - किस वजह से हट रहे पीछे

पाकिस्तान के टीम इंडिया के खिलाफ मैच को बायकॉट करने पर आया सौरव गांगुली का बयान, कहा - किस वजह से हट रहे पीछे

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 08, 2026 07:16 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 07:16 pm IST

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसको लेकर पाकिस्तानी टीम ने बायकॉट करने का फैसला लिया है। अब इस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान सामने आया है।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
Image Source : AFP सौरव गांगुली

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो गया है, जिसमें सभी की नजरें कोलंबो के मैदान पर 15 फरवरी को ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर टिकी हुई है। इस मैच को लेकर पिछले महीने से ही काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जब से आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी हाय तौबा मचा रहा है, जिसमें पाकिस्तान की सरकार की तरफ से अपनी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बायकॉट करने का आदेश दिया गया है। इसी को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है।

गांगुली ने पाकिस्तान के फैसले को लेकर जताई हैरानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तानी टीम का भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर बायकॉट करने के फैसले पर समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिए अपने बयान में कहा है कि यह फैसला पूरी तरह से हैरान करने वाला है। वैसे भी पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेल रहा है, आप वर्ल्ड कप को जीतने आते हैं और ऐसे में हर एक प्वाइंट काफी अहमियत रखता है और आप इस तरह से प्वाइंट्स नहीं गंवा सकते हैं। पीसीबी के फैसले से हम सरप्राइज हैं, लेकिन यह उनके बोर्ड का फैसला है, तो क्या ही किया जा सकता है।

आईसीसी और पीसीबी के बीच हो रही मीटिंग

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट करने के फैसले को लेकर अब आईसीसी और पीसीबी के बीच इसको लेकर मीटिंग हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी द्वारा की गई सख्ती के बाद पाकिस्तान अपने फैसले को बदल सकता है। वहीं दोनों टीमों के बीच ये बड़ा मुकाबला श्रीलंका में खेला जाना है, जिसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पीसीबी पर मुकाबला खेलने के लिए दबाव बनाया हुआ है, जिसके चलते पीसीबी का यूटर्न लेना अपने फैसले पर लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना 1-1 मुकाबला खेल लिया और दोनों ही जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें ग्रुप-ए में भारतीय टीम अभी बेहतर नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

ये भी पढ़ें

जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल डेब्यू मैच और पहली गेंद पर हासिल किया विकेट, इस गेंदबाज ने किया टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा कमाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement