1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के अनफॉलो करने पर गांगुली ने लिया बदला, दोनों दिग्गजों के बीच शुरू हुआ नया बवाल

विराट के अनफॉलो करने पर गांगुली ने लिया बदला, दोनों दिग्गजों के बीच शुरू हुआ नया बवाल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 18, 2023 08:21 am IST,  Updated : Apr 18, 2023 09:34 am IST

विराट कोहली के इंस्टाग्राम से अनफॉलो किए जाने के बाद अब सौरव गांगुली ने बड़ा फैसला किया है।

Virat Kohli, Sourav Ganguly- India TV Hindi
Virat Kohli, Sourav Ganguly Image Source : IPL

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच लंबे समय से जो विवाद चल रहा है उसने अब एक नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच आईपीएल मैच हुआ था तो इन दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाए थे, जिसके बाद विराट ने दादा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब विराट के इस फैसले के बाद गांगुली ने भी उनसे बदला लिया है।

अब गांगुली ने उठाया ये कदम

अनफॉलो किए जाने के बाद सौरव गांगुली ने अब एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए अपनी इंस्टाग्राम फॉलो लिस्ट से विराट का नाम हटा दिया है। यानी कि इन दोनों दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया से भी एक दूसरे से नाता पूरी तरह खत्म कर लिया है। रिपोर्ट थी कि गांगुली पहले विराट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे, लेकिन उनके अनफॉलो किए जाने के बाद दादा ने भी अब ये फैसला किया। 

विराट ने पहले गांगुली को किया था अनफॉलो

दिल्ली और आरसीबी के मैच में हाथ ना मिलाने वाले मामले के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया था। जानकारी के मुताबिक पहले विराट सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। लेकिन बाद में इस खिलाड़ी ने दादा को अपनी फॉलो लिस्ट से हटा दिया था। विराट के इस फैसले के बाद ही गांगुली ने उन्हें इंस्टाग्राम की अपनी फॉलो लिस्ट से हटाने का फैसला किया।

विराट ने किया था गांगुली को इग्नोर

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद विराट कोहली  ने सभी से हाथ मिलाया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली को इग्नोर कर दिया। साथ ही उन्होंने दादा से हाथ भी नहीं मिलाया। इस तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एक बार फिर से गांगुली और विराट के बीच कैप्टेंसी विवाद की बातें फिर से चर्चा में आ गईं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल