Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Written By: Rishikesh Singh Published : Nov 01, 2023 07:36 pm IST, Updated : Nov 01, 2023 07:36 pm IST

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक दमदार रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के एक रिकॉर्ड को तोड़ा।

South Africa vs New Zealand- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका इस वक्त अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बना डाले। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में जैसे ही 300 रनों के आंकड़े के पार किया उन्होंने एक विशाल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए हमेशा से शानदार खेलती है। इस वर्ल्ड कप में भी ये देखा गया है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन चेज करते हुए उनके बल्लेबाजी काफी दबाव में नजर आते हैं। यही कारण है कि अफ्रीकी टीम इस वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर रही है। इसी बीच साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने लगातार 8वीं बार पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 300+ का स्कोर बनाया। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 में और इंग्लैंड ने 2019 में 7 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 300+ का स्कोर बनाया था।

चेज करते हुए साउथ अफ्रीका को दिक्कत

वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन ऐसा देखा गया है कि उनकी टीम चेज करते हुए मुश्लिकों में फंसती है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने दो मैच में चेज किया। जहां एक मैच में उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी चेज करते हुए वह काफी परेशानी में नजर आए। हालांकि उन्होंने वह मैच एक विकेट से जीता, लेकिन उनकी टीम के लिए यह एक चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

Syed Mushtaq Ali Trophy में अर्धशतक के बाद रियान पराग को सेलिब्रेट करना पड़ा भारी, अब हो रही ट्रोलिंग

SA vs NZ : क्विंटन डिकॉक ने वर्ल्ड कप में तोड़ा 17 साल पुराना बहुत बड़ा कीर्तिमान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement