1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने कर दिया बड़ा कारनामा, टूटा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने कर दिया बड़ा कारनामा, टूटा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 07, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Oct 07, 2023 07:10 pm IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड टूट चुका है। ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तोड़ दिया है।

ODI World Cup- India TV Hindi
ODI World Cup Image Source : PTI

ODI World Cup SA vs SL: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीसरे दिन श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से हो रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ये रिकॉर्ड है वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी टीम टोटल का। साउथ अफ्रीकी टीम ने इस मैच में बोर्ड पर 428 रन लगा दिए। इससे बड़ा स्कोर वर्ल्ड कप इतिहास में कभी नहीं बना है। वहीं इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने शतक भी ठोके।

साउथ अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 5 विकेट खोकर बोर्ड पर 428 रन लगा दिए। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने 100 रन, रासी वैन डेर ड्यूसेन ने 108 और कप्तान मारक्रम ने 106 रन की पारी खेली। मारक्रम की ये पारी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज (49) शतकीय पारी भी है। इसके अलावा हेनरिच क्लासेन ने 32 और डेविड मिलर ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। 

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली टीमें:

दक्षिण अफ्रीका 428/5 बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

ऑस्ट्रेलिया 417/7 बनाम अफगानिस्तान, पर्थ,  2015
भारत 413/5 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
दक्षिण अफ्रीका 411/4 बनाम आयरलैंड, कैनबरा, 2015
दक्षिण अफ्रीका 408/5 बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
श्रीलंका 398/5 बनाम केन्या, कैंडी, 1996
इंग्लैंड 397/6 बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019

इस वर्ल्ड कप में सबसे पहले 400 रन के टोटल तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीकी टीम ने बना दिया है। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप इतिहास की पहली ऐसी टीम बन चुकी है जिसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक ठोके। इसके अलावा ओवरऑल ये तीसरा मौका है जब साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी के दौरान 3 शतक मारे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल