1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान, ये खिलाड़ी कप्तान; इतने प्लेयर्स को मिली स्क्वाड में एंट्री

साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान, ये खिलाड़ी कप्तान; इतने प्लेयर्स को मिली स्क्वाड में एंट्री

 Published : May 26, 2025 04:34 pm IST,  Updated : May 26, 2025 04:36 pm IST

South Africa Women Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

लौरा वोल्वार्ट- India TV Hindi
लौरा वोल्वार्ट Image Source : GETTY

South Africa Women Team: साउथ अफ्रीका महिला टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जून से तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब दोनों सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी लौरा वोल्वार्ट को मिली है। वहीं स्क्वाड में कुल 16 प्लेयर्स को मौका मिला है।

मैरिजाने कैप की हुई वापसी

मैरिजाने कैप की साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार अफ्रीकी टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद वह वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में खेलती हुई नजर आई थीं। अब उनके स्क्वाड में लौटने से अफ्रीकी टीम को मजबूती मिलेगी। वह वनडे में 3116 रन और 164 विकेट हासिल कर चुकी हैं। उनके पास लंबा अनुभव है।

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करने पर होंगी निगाहें

तुमी सेखुखुने और अयांदा हलुबी की भी स्क्वाड में वापसी हुई है। दूसरी तरफ युवा विकेटकीपर कराबो मेसो ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। साथ ही सिनालो जाफ्ता भी टीम में शामिल हैं। साउथ अफ्रीका महिला टीम पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाई है। पिछले 13 वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है। अब उनकी निगाहें भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए अच्छी तैयारी करने पर होंगी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच कुल 33 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 16 में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की  है और 10 मैचों में हार मिली है। तीन मुकाबले टाई रहे हैं और चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा हलुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मैरिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शंगासे, मियाने स्मिट, क्लो ट्रायॉन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल