1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए धाकड़ टीम का ऐलान, एक साथ 5 धमाकेदार खिलाड़ियों की वापसी

इंग्लैंड दौरे के लिए धाकड़ टीम का ऐलान, एक साथ 5 धमाकेदार खिलाड़ियों की वापसी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 23, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:34 pm IST

साउथ अफ्रीका की टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी ODI और T20I टीम का ऐलान कर दिया है।

david miller- India TV Hindi
डेविड मिलर Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीकी टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और 3 मैचों की ODI सीरीज खेल रही है। पहले दोनों मैच जीतकर साउथ अफ्रीका सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I दोनों सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई है। ODI टीम की कमान टेम्बा बावुमा जबकि T20I टीम का नेतृत्व एडेन मारक्रम करेंगे। 

डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा का कमबैक

बता दें, अगले महीने साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 2 से 14 सितंबर तक इंग्लैंड और वेल्स में तीन ODI और तीन T20I मैच खेले जाएंगे। T20I टीम में 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज से 5 बदलाव शामिल हैं। डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद पहली बार T20I टीम में वापसी कर रहे हैं। स्पिनर केशव महाराज की भी टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंडर मार्को जेनसन और तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को अपनी-अपनी चोटों से उबरने के बाद T20I टीम में शामिल किया गया है। 

क्वेना मफाका कवर के तौर पर शामिल

ODI सीरीज के लिए 16 खिलाड़ी चुने गए हैं। तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को कगिसो रबाडा के कवर के तौर पर ODI टीम में रखा गया है, जो टखने की चोट से उबर रहे हैं। रबाडा ODI टीम के साथ यात्रा करेंगे और उनके तीनों T20I मैचों के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

साउथ अफ्रीका की ODI टीम 25 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। अफ्रीकी टीम का यह दौरा 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले में पहले ODI मैच के साथ शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार 2022 में यूके का दौरा किया था, जहां उन्होंने ODI सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी और T20I सीरीज 2-1 से जीती थी।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ODI टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोर्जी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की T20I टीम: एडेन मारक्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल