1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, IPL में खेला आखिरी मैच

T20 वर्ल्ड कप से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, IPL में खेला आखिरी मैच

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 04, 2025 10:44 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 10:44 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले साल आगाज होना है। इस टूर्नामेंट से पहले बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गया है।

Spencer Johnson- India TV Hindi
स्पेंसर जॉनसन Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के उभरते तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की T20 वर्ल्ड कप 2025 में खेलने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पीठ की गंभीर चोट के कारण वे इस साल होने वाले बिग बैश लीग (BBL) सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे उनके वर्ल्ड कप चयन की संभावना लगभग खत्म हो गई है। जॉनसन ने आखिरी मैच IPL में खेला था, जहां उन्हें अचानक पीठ में दर्द महसूस हुआ। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह पुरानी डिस्क की समस्या है, लेकिन जुलाई में वेस्टइंडीज T20I सीरीज से पहले ट्रेनिंग के दौरान दर्द बढ़ गया। स्कैन में पता चला कि उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर है। इसके बाद 29 साल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने महीनों तक रिहैब किया, जिसमें पिलाटीज और स्विमिंग भी शामिल थे। अक्टूबर में हुए स्कैन के बाद उन्हें उम्मीद थी कि नए साल तक वे BBL खेलने लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

ब्रिसबेन हीट ने की पुष्टि

ब्रिसबेन हीट ने पुष्टि की कि जॉनसन पूरे सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। हीट के CEO टेरी स्वेंसन ने कहा कि स्पेंसर की रिकवरी में सुधार हो रहा है, लेकिन उनकी वापसी की टाइमलाइन इस सीजन BBL खेलने की अनुमति नहीं देती। हम उनके लिए निराश हैं, लेकिन पूरी तरह समर्थन देते रहेंगे। वहीं, जॉनसन ने अपनी फिटनेस पर कहा कि सभी लोगों से उन्हें काफी ज्यादा एक्सपर्ट सपोर्ट मिला है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापस करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगा। जॉनसन की फिटनेस स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय है कि वे अंतिम 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाएंगे। जॉनसन को मिचेल स्टार्क के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन उनकी चोट के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाजों के साथ चार में से तीन T20I सीरीज जीती हैं। पैट कमिंस भी फिट होने पर वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं।

IPL 2026 में वापसी की उम्मीद

जॉनसन एडिलेड में ही अपना रिहैब जारी रखेंगे, जहां वे साउथ ऑस्ट्रेलिया से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने IPL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है और उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट तक फिट होकर वापसी करेंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा है। उन्हें KKR ने पिछले सीजन के बाद रिलीज कर दिया था।

यह भी पढ़ें:

बड़ी लीग में बदला गया इस फ्रेंचाइजी का नाम, मुंबई इंडियंस से जुड़ा खास कनेक्शन

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, ODI क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल