इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 27वां लीग मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में सीएसके को 10 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता थोड़ा कठिन होता दिख रहा है। सीएसके की टीम को हैदराबाद के खिलाफ मैच में 195 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 184 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। इस मैच में सीएसके की हार से ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद का एक फैन अधिक चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उसने स्टैंड में बैठकर एक ऐसी हरकत की जिससे भी हैरान रह गए।
नींबू से छू बोलते ही बोल्ड हुए शिवम दुबे
सीएसके की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टारगेट का पीछा कर रही थी, तो एक समय सभी की नजरें शिवम दुबे पर टिकी हुई थी कि वह इस मैच में उन्हें जीत दिला सकते हैं। ऐसे में एसआरएच के लिए शिवम दुबे का विकेट हासिल करना काफी जरूरी हो गया था। इसी दौरान स्टैंड्स में बैठे एक SRH फैन का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में वह फैन हाथ में नींबू लेकर कुछ प्रार्थना या टोटका करता नजर आ रहा था और अगली ही गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड हो गए। पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यह चौंकाने वाली घटना हुई, उस समय ये ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन फेंक रहे थे, जिसमें उन्होंने स्टंप्स की लाइन में सटीक फुल लेंथ गेंद डाली थी, जिसको खेलने में शिवम दुबे पूरी तरह से चूक गए और उनका मिडिल स्टंप उड़ गया।
आग की तरह फैल गया उस फैन का वीडियो
शिवम दुबे जैसे ही बोल्ड हुए तो नींबू से टोटका करने वाले फैन का वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसमें कई फैंस से इसे काला जादू तक बता रहे हैं। वहीं सीएसके को लेकर बात की जाए तो इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेलने के बाद वह सिर्फ दो को ही जीतने में कामयाब हो सकी है, जबकि चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके लिए अब इस सीजन के आगामी मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें उन्हें अपना अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलना है।
ये भी पढ़ें
CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन