1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs DC: दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स की टीम आखिरी ओवर में हारी मुकाबला

SRH vs DC: दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स की टीम आखिरी ओवर में हारी मुकाबला

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 24, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 11:41 pm IST

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : PTI

SRH vs DC: आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी। दिल्ली की टीम ने इस मैच में 7 रन से जीत दर्ज कर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 144 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन बनाए।

SRH vs DC मैच का स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

हैदराबाद ने गंवाया मुकाबला

हैदराबाद की टीम इस मैच में चेज करने उतरी तो उनकी शुरुआत ही खराब रही। हैरी ब्रूक छठे ओवर में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल 49 रन बनाकर वापस लौटे। वहीं 15 रन राहुल त्रिपाठी और 5 रन अभिषेक शर्मा के बैट से आए। हैनरिच क्लासेन ने 31 रन बनाकर टीम की वापसी कराने की कोशिश जरूर की। लेकिन अंत में ये टीम आखिरी ओवर में 12 रन बनाने में नाकामयाब रही। 

दिल्ली ने बनाए सिर्फ 144 रन

दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। मैच में बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर फिल साल्ट बिना खाता खोले 0 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 21 और मिचेल मार्श ने 25 रनों का योगदान दिया। 10 रन की एक छोटी सी पारी सरफराज खान ने भी खेली। इसके अलावा 34-34 रन अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने बनाए। हैदराबाद की ओर से 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर और 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटके।

दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नार्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल