SRH vs DC live score IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने 41-41 रन बनाए। पहली पारी खत्म होते ही हैदराबाद में बारिश शुरू हो गई। यह बारिश काफी देर बाद रुकी। ग्राउंड स्टाफ ने मैच शुरू करने की पूरी कोशिश की लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
यहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच का लाइव स्कोर