SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 67वां लीग मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला गया, जिसमें इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 55 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसे उनके बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया और 20 ओवर्स में 255 रनों का स्कोर बना दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की जिसमें हेड 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं यहां से बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने अभिषेक का बखूबी साथ दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 56 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। हैदराबाद ने अपना दूसरा विकेट 97 के स्कोर पर गंवाया और फिर बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने आते ही आक्रमक रुख अपनाते हुए रन बनाने की गति को काफी तेज कर दिया।
ईशान और क्लासेन के बीच में तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी देखने को मिली। क्लासेन ने इस मैच में जहां 51 रनों की पारी खेली तो वहीं ईशान किशन के बल्ले से 79 रनों की पारी देखने को मिली इसके अलावा नितीश रेड्डी ने भी 12 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में रसिक सलाम डार ने 2 जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसमें विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए टीम को शानदार शुरुआत देते हुए 60 रनों की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं इसके बाद विराट कोहली भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी की तरफ से इस मैच में उनके कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रनों की पारी खेली तो खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। आरसीबी 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 2 जबकि साकिब हुसैन और ट्रैविस हेड ने 1-1 विकेट हासिल किया।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद - प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
आरसीबी - टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।