1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने चखा पहली हार का स्वाद, सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने चखा पहली हार का स्वाद, सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 13, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 11:24 pm IST

SRH vs RR IPL 2026 Match 20th Live Score: IPL 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन पर ढेर हो गई।

SRH vs RR- India TV Hindi
हैदराबाद बनाम राजस्थान Image Source : AFP

SRH vs RR Live Score: IPL 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के घर में खेल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की धमाकेदार पारी के दम पर 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया। SRH ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज की। राजस्थान की इस सीजन यह पहली हार है। इस हार के बावजूद राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट के साथ टॉप पर है।

SRH के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट अपने नाम किए। संदीप शर्मा, तुषार पांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

सनराइजर्स हैदराबाद के विशाल स्कोर के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। SRH के 24 साल के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पारी के पहले ही ओवर में राजस्थान को 3 बड़े झटके देते हुए सनसनी मचा दी। हिंगे ने अपने पहले ही IPL मैच में अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को आउट करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खलबली मचा दी। 9 रन के स्कोर तक राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 19 ओवर तक 159 रन के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल