1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 सीरीज के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, एक साल बाद हुई पूर्व कप्तान की टीम में वापसी

टी20 सीरीज के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, एक साल बाद हुई पूर्व कप्तान की टीम में वापसी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 07, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 02:58 pm IST

SL vs BAN: श्रीलंका की टीम को अपने घर पर 10 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक साल के बाद दसुन शनाका की वापसी हुई है।

Sri Lanka Cricket Team- India TV Hindi
श्रीलंका क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

बांग्लादेश की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अभी मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें लगभग एक साल के बाद पूर्व कप्तान दसुन शनाका की स्क्वाड में वापसी हुई है।

शनाका के अलावा इस प्लेयर की भी हुई श्रीलंका टीम में वापसी

तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। इस स्क्वाड में दसुन शनाका के साथ एक और खिलाड़ी की वापसी हुई है। शनाका ने श्रीलंका की तरफ से अपना पिछला मुकाबला साल 2024 जुलाई के महीने में खेला था। वहीं इसके अलावा चमिका करुणारत्ने की भी वापसी हुई है। वहीं भानुका राजपक्षे को इस टीम में जगह नहीं मिली है, जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई खास प्रदर्शन बल्ले से देखने को नहीं मिला था और वह 2 मैचों में सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके थे। राजपक्षे ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारी साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी।

यहां पर देखिए बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंदीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनउरा फर्नांडो, ईशान मलिंगा।

इन तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे टी20 सीरीज के मुकाबले

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें पहला मुकाबला 10 जुलाई को पल्लेकेले के स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 13 जुलाई को दांबुला के मैदान पर सीरीज का दूसरा मैच होगा। जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 जुलाई को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल को अब लेना है बड़ा फैसला, दोस्त की ही करनी पड़ेगी टीम से छुट्टी

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के इन दो प्लेयर्स ने मिलकर चकनाचूर किया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, बन गया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल