1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व आईसीसी रेफरी ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, पेट्रोल पंप पर लोगों को परोसी चाय

श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व आईसीसी रेफरी ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, पेट्रोल पंप पर लोगों को परोसी चाय

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jun 20, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 04:23 pm IST

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी के मैच रेफरी रोशन महानामा ने पेट्रोल पंप पर लोगों को खिलाया खाना।

Roshan Mahanama, sri lanka economic crisis, icc- India TV Hindi
Former ICC referee and Srilanka legend Roshan Mahanama serving tea amid srilanka crisis Image Source : GETTY AND TWITTER@ROSH_MAHA

Highlights

  • श्रीलंका आर्थिक स्थिति से बुरी तरह जूझ रहा
  • रोशन महानामा ने बढ़ाए मदद के हाथ
  • पेट्रोल पंप पर लोगों को परोसी चाय

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कर्ज के बोझ तले दबे इस देश में मौजूदा समय में लोगों को भोजन, दवाओं और ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल लेने लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों ने जहां देश की खराब स्थिति के लिए सरकार की आलोचना की है तो वहीं कई खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ भी बढ़ाए हैं। 

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी के मैच रेफरी रहे रोशन महानामा भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लोगों के बीच में जाकर उनकी मदद करना शुरू किया है। 56 साल के महानामा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें वह पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय और खाना परोसते नजर आ रहे हैं।  

रोशन महानामा ने खुद यह तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं और इसके साथ ही लोगों से एक खास अपील भी की है। उन्होंने लिखा कि लोग घंटों लंबी कतारों में लगे रहते हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, आज उन्हें चाय और नाश्ता बांटा। उन्होंने लिखा कि मुश्किल समय में एक-दूसरे का ख्याल रखें। राशन या ईंधन लेने जाएं तो अपने साथ ड्रिंक्स और खाना जरूर ले जाएं, न जाने वहां कितना समय लगे।

रोशन महानामा के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह 13 साल तक श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहें। वह 1996 में विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 2576 और 213 वनडे में 5162 रन बनाए। महानामा ने संन्यास लेने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल आठ शतक और 46 अर्धशतक भी लगाए। उन्हें एक शानदार बल्लेबाज के साथ-सात बेहतरीन फील्डर भी माना जाता था। वह आईसीसी के एक सफल मैच रेफरी रहे और इसके बाद 2021 में श्रीलंकाई क्रिकेट की चयन समिति का भी हिस्सा रहे।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल