1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 21 साल का ये खतरनाक खिलाड़ी हुआ टीम इंडिया में शामिल, डेब्यू से पहले ही पूरी दुनिया में चर्चे

21 साल का ये खतरनाक खिलाड़ी हुआ टीम इंडिया में शामिल, डेब्यू से पहले ही पूरी दुनिया में चर्चे

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 04, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 06:15 am IST

21 साल का एक घातक बल्लेबाज वेस्टइंडीज दौरे के साथ टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए डेब्यू करने के लिए तैयार है।

ind vs wi- India TV Hindi
ind vs wi Image Source : GETTY

IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। इस टूर पर भारतीय टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाली है। इस सीरीज में सबसे पहले टेस्ट सीरीज में ही वेस्टइंडीज का सामना करने वाली है, जिसके लिए नए-नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। खासकर एक ऐसे युवा खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है जिसने अपने डेब्यू से पहले ही बड़ा नाम कमा लिया। अब ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज के साथ ही टेस्ट डेब्यू करता हुआ नजर आएगा।

डेब्यू करेगा ये स्टार बल्लेबाज

बात की जा रही है युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की। जायसवाल का वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू तय माना जा रहा है। इस खिलाड़ी को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है। बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम के रेगुलर ओपनर्स हैं। ऐसे में जायसवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया और ऐसे में जायसवाल के लिए टीम में डेब्यू करना और आसान नजर आ रहा है।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमाया बड़ा नाम

टीम इंडिया में चुने जाने से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जायसवाल का प्रदर्शन कमाल का रहा। हाल ही में ईरानी ट्रॉफी के दौरान मध्यप्रदेश के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए जायसवाल ने 213 और 144 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। इसी मुकाबले के बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बात तेज हुई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए जायसवाल इंग्लैंड भी टीम इंडिया के साथ बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी गए थे। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन में भी इस साल जायसवाल ने 625 रन बनाए थे। जिसमें दो शतकीय पारी भी शामिल थीं। 

टीम इंडिया का स्क्वॉड

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल