1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK का साथ छोड़ने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, ECB जल्द कर सकता है आधिकारिक ऐलान

CSK का साथ छोड़ने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, ECB जल्द कर सकता है आधिकारिक ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 30, 2026 09:25 am IST,  Updated : Jul 30, 2026 09:25 am IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कोच बनने की रेस में अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें अब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की नियुक्ति इस पोस्ट के लिए लगभग तय मानी जा रही है।

Stephen Fleming- India TV Hindi
स्टीफन फ्लेमिंग Image Source : AFP

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपनी टेस्ट टीम के नए हेड कोच की तलाश काफी तेजी कर रही है, जिसमें ब्रैंडन मैकुलम को इस पद से हटाने के बाद कौन संभालेगा इसको लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के पद को संभालने की जिम्मेदारी में स्टीफन फ्लेमिंग का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है जिन्होंने पिछले महीने ही चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की पोजीशन को छोड़ा था जिसको वह 16 सालों से संभाल रहे थे। कोचिंग की दुनिया में फ्लेमिंग का नाम काफी अनुभवी कोच के तौर पर माना जाता है जिसमें आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी इसे बयां करता है। नए हेड कोच के अलावा बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद टेस्ट में इंग्लैंड के नए कप्तान का भी ऐलान होना है जिसमें जो रूट को फिर से यह जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

साउथ अफ्रीका दौरे से संभाल सकते हैं हेड कोच का पद

स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हेड कोच की पोजीशन को लेकर चल रहे जॉब के सिलेक्शन प्रोसेस में रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट को पीछे छोड़ दिया है। फ्लेमिंग आगामी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में इस पद को तो नहीं संभालेंगे लेकिन साल 2026 में इंग्लैंड के साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट से फ्लेमिंग हेड कोच कि जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। वहीं मैकुलम को हटाए जाने के बाद से इंग्लैंड के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक अभी टेस्ट में अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। यदि फ्लेमिंग हेड कोच की पोजीशन को संभालते हैं तो वह 5वें ऐसे नॉन इंग्लिश कोच बनेंगे जो इस पोजीशन पर नियुक्त होंगे। उनसे पहले डंकन फ्लेचर, एंडी फ्लावर, ट्रेवर बेलिस और ब्रैंडन मैकुलम इस पद को संभाल चुके हैं।

फ्लेमिंग कप्तान और कोच दोनों जिम्मेदारी में रहे सफल

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। साल 2008 के पहले आईपीएल सीजन में जहां फ्लेमिंग ने बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला था तो वहीं उन्होंने साल 2009 से लेकर 2026 तक आईपीएल में कोचिंग की है जिसमें 16 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तो वहीं दो सीजन जब सीएसके बैन रही थी तो राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के हेड कोच का पद संभाला था। इस दौरान वह सीएसके को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी भी जिताने में कामयाब रहे हैं। हालांकि फ्लेमिंग के पास इंटरनेशनल क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का अनुभव नहीं है ऐसे में यदि वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच के पद पर नियुक्त होते हैं तो सभी की नजरें उसपर रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट का बड़ा ऐलान, ODI वर्ल्ड कप 2027 तक लिटन दास को नियुक्त किया कप्तान

"हमें उम्मीद टीम इंडिया करेगी दौरा"; भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर BCB चीफ तमीम इकबाल का आया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल