1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "हमें उम्मीद टीम इंडिया करेगी दौरा"; भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर BCB चीफ तमीम इकबाल का आया बड़ा बयान

"हमें उम्मीद टीम इंडिया करेगी दौरा"; भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर BCB चीफ तमीम इकबाल का आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 30, 2026 08:29 am IST,  Updated : Jul 30, 2026 08:29 am IST

भारतीय टीम को सितंबर महीने में लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अब बीसीबी प्रमुख तमीम इकबाल ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया इस सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।

IND vs BAN- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट का आगामी इंटरनेशनल क्रिकेट में शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं टीम इंडिया की सितंबर महीने में बांग्लादेश के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज प्रस्तावित है लेकिन उसको लेकर अब तक दोनों ही बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम के हिस्सा नहीं लेने से काफी निचले स्तर पर पहुंच गए। अब टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे को लेकर बीसीबी प्रमुख तमीम इकबाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम सीरीज खेलने के लिए उनके देश का दौरा करेगी।

मैं BCCI के साथ बातचीत कर रहा हूं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा प्रमुख और पूर्व खिलाड़ी रहे तमीम इकबाल का क्रिकबज के अनुसार टीम इंडिया के दौरे को लेकर दिए बयान में उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, मेरे पास भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में कोई खबर नहीं है। मैं BCCI के साथ बातचीत कर रहा हूं और बीसीबी सदस्यों के बीच ईमेल का आदान-प्रदान हो रहा है जिसमें हम हर तरफ से कोशिश कर रहे हैं। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की सीरीज को लेकर उत्साह एक अलग ही स्तर पर होता है। मुझे यकीन है कि पत्रकारों, फैंस, क्रिकेटरों सभी में ऐसा ही उत्साह है। बांग्लादेश एक बेहद सुरक्षित देश है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह आएंगे। हमारी तरफ से जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक बात जो हम सभी को समझने की जरूरत है कि मैं BCB अध्यक्ष हूं और मेरी भी एक ऐसी सीमा है जिसे मुझे कभी पार नहीं करना चाहिए। इसलिए अपनी स्थिति से अपनी जिम्मेदारी के दायरे में जो कुछ भी करना संभव है मैं कर रहा हूं।

सीरीज को लेकर जल्द हो जाएगा फैसला

तमीम इकबाल ने अपने बयान में साफ किया कि इस सीरीज को लेकर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा, जिसमें उन्होंने बताया कि अब तक जो बातचीत हुई है, वह बहुत सकारात्मक रही है। शायद बहुत जल्द हमें पता चल जाएगा कि सीरीज होगी या नहीं। बांग्लादेश की टीम अभी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है तो वहीं उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की भी शुरुआत कर दी है और उसमें उन्होंने लिटन दास को इस फॉर्मेट में विश्व कप तक कप्तानी सौंपनी का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान का साथ छोड़ने वाले शेन मैकडरमॉट को मिला अफगान टीम का साथ, कोचिंग स्टाफ में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाजों पर ICC का एक्शन, आक्रामक जश्न मनाना पड़ा भारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल