1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टेस्ट से पहले आई बड़ी खुशखबरी, इस धाकड़ बल्लेबाज के खेलने की पूरी संभावना!

दूसरे टेस्ट से पहले आई बड़ी खुशखबरी, इस धाकड़ बल्लेबाज के खेलने की पूरी संभावना!

 Published : Jun 28, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 02:19 pm IST

स्टीव स्मिथ चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। अब वह दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 159 रनों से जीत लिया। इस मैच में भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल कर ली हो, लेकिन उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 22 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उनके 65 रन पर ही चार विकेट गिर गए थे। अब बैटिंग ऑर्डर को मजबूती देने के लिए स्टीव स्मिथ टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगी थी चोट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक स्टीव स्मिथ जल्दी ही ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ने वाले हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। अब कप्तान पैट कमिंस ने बताया है कि उन्होंने बल्लेबाजी प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि स्मिथ का जख्म अब ठीक लग रहा है। बस यहां आकर नेट्स में उन्हें कुछ गेंदें मारनी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 1000 से ज्यादा रन

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 117 टेस्ट मैचों में कुल 10350 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 36 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं।

ट्रेविस हेड ने किया था शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे। पहली पारी में उन्होंने 59 रन और दूसरी पारी में 61 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल