1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ने चोट से उबरने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, अब मैदान पर वापसी के लिए तैयार

स्टार ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ने चोट से उबरने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, अब मैदान पर वापसी के लिए तैयार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 30, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 04:01 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ वापसी के लिए तैयार है। स्मिथ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।

Steve Smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

AUS vs WI, 2nd Test: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट खेला जा चुका है, जिसका नतीजा मेहमान टीम के पक्ष में गया। अब 3 जुलाई से ग्रेनाडा में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में स्मिथ चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे मैच के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। स्टीव स्मिथ अपनी चोट से उबरने के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। स्मिथ की दाहिने हाथ की छोटी उंगली में उस वक्त चोट लग गई थी, जब वह इस महीने की शुरुआत में लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का मुश्किल कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। 

स्मिथ ने अपनाया अनोखा तरीका 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने चोट लगने के बाद लंदन में अपनी उंगली में टांके लगवाए और इसके बाद वह तुरंत न्यूयॉर्क रवाना हो गए। वहां उन्होंने पारंपरिक इलाज के भरोसे बैठने के बजाय एक अनोखा तरीका अपनाया। स्मिथ ने न्यूयॉर्क स्थित एक बेसबॉल केज में जाकर ट्रेनिंग शुरू की। बता दें कि बेसबॉल केज बेसबॉल खिलाड़ियों के अभ्यास का एक जालीदार घेरा होता है, जो क्रिकेट नेट जैसा ही होता है। इस तरीके से स्मिथ की वापसी में काफी मदद की। 

स्मिथ ने सबसे पहले हल्की गेंदों और टेनिस बॉल से अभ्यास किया, फिर धीरे-धीरे हॉर्ड क्रिकेट बॉल का सामना किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की फुटेज ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल टीम को भेजी। मेडिकल स्टाफ उनकी रिकवरी से काफी संतुष्ट नजर आया।

बेसबॉल से रिकवरी में मिली मदद

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में स्मिथ ने बताया कि उन्हें एक दोस्त ने इस बेसबॉल केज के बारे में बताया था। उस वक्त न्यूयॉर्क में मौसम काफी गर्म था, और इस वजह से वहां अभ्यास करना मेरे लिए फायदेमंद रहा। बेसबॉल केज में अभ्यास करने से रिकवरी में मदद मिली और वह जल्द लय में लौट सके।

गौरतलब है कि चोट की वजह से स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से अपने नाम किया था। अब पूरी तरह फिट होकर स्मिथ टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। दूसरे टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल