1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐसी स्टंप'चीर' गेंदबाजी कभी नहीं देखी होगी आपने, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

ऐसी स्टंप'चीर' गेंदबाजी कभी नहीं देखी होगी आपने, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 09, 2025 05:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 05:45 pm IST

Vitality Blast में 8 जुलाई को समरसेट और एसेक्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सोमरसेट के तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने कमाल की गेंदबाजी की।

राइली मेरेडिथ ने स्टंप को तोड़ा- India TV Hindi
राइली मेरेडिथ ने स्टंप को तोड़ा Image Source : INSTA/SCREENGRAB

क्रिकेट मैच में फैंस को अक्सर एक से बढ़कर एक कई रोमांचक पल देखने को मिलते हैं। कोई अपनी बल्लेबाजी से फैंस को इम्प्रेस करता है तो कोई गेंदबाजी से, तो कोई अपनी फील्डिंग से। लेकिन इंग्लैंड में खेले जा रहे वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी कल्पना इससे पहले शायद किसी ने नहीं की होगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने इस मैच में गेंदबाजी के दौरान एक स्टंप को बीचों बीच तोड़ दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मेरेडिथ ने किया गेंद से कमाल

Vitality Blast में 8 जुलाई को समरसेट और एसेक्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसी मुकाबले में समरसेट की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने अपनी गेंदबाजी के दौरान विकेट को चीर कर रख दिया। ऐसा उन्होंने मैच में अपना पहला विकेट लेने के दौरान किया। मेरेडिथ ने पहला विकेट एसेक्स के ओपनर माइकल पीपर का लिया।

राइली मेरेडिथ ने कुछ इस तरह से स्टंप को चीरा

मेरेडिथ ने पीपर को पहले बोल्ड किया उसके बाद जो नजारा दिखा उसे देख सब दंग रह गए। बोल्ड होने के बाद जो हुआ वह शायद इससे पहले किसी भी क्रिकेट मैच में देखने को नहीं मिला होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गेंद लगने के बाद वो बीच से लंबे दो हिस्सों में बंटती हुई नजर आ रही है। इससे पहले भी कई गेंदबाजों ने बॉलिंग के दौरान विकेट तोड़ा है लेकिन ये नजारा उन सबसे बिल्कुल अलग है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो समरसेट की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाने में कामयाब रही थी। टीम के लिए टॉम कोहलर सबसे सफल बल्लेबाज रहे, उन्होंने 39 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली। एसेक्स के सामने 226 रन का बड़ा लक्ष्य था। एसेक्स की टीम सिर्फ 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। समरसेट की तरफ से मैट हेनरी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। राइली मेरेडिथ ने 2 ओवर में 22 रन देकर मैच में 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

जोफ्रा आर्चर की वापसी से क्या बनेगा इंग्लैंड का बिगड़ा हुआ काम, भारत के खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

इतिहास रचने के लिए ऋषभ पंत को करना होगा बस छोटा सा काम, सहवाग-रोहित छूट जाएंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल