1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर की वापसी से क्या बनेगा इंग्लैंड का बिगड़ा हुआ काम, भारत के खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

जोफ्रा आर्चर की वापसी से क्या बनेगा इंग्लैंड का बिगड़ा हुआ काम, भारत के खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 09, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 04:53 pm IST

इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है।

Jofra Archer- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया और उन्होंने टीम में एक बदलाव किया है। तीसरे मैच के लिए जोफ्रा आर्चर की प्लेइंग XI में वापसी हुई है। वह चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इंग्लैंड की बॉलिंग अटैक इस सीरीज में अब तक बेहद कमजोर नजर आई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या आर्चर की वापसी से इंग्लैंड का बिगड़ा हुआ काम बन पाएगा। क्या उनके आने से टीम की बॉलिंग यूनिट मजबूत हो जाएगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड

जोफ्रा आर्चर की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जहां उनके नाम 42 विकेट दर्ज हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर 6 विकेट और औसत 31.6 का रहा है। लेकिन भारत के खिलाफ वह अब तक सिर्फ 2 मैच खेल पाए हैं। वहां उन्होंने तीन पारियों में 4 विकेट झटके हैं। भारत के खिलाफ उनकी बेस्ट गेंदबाजी 75 रन देकर दो विकेट है। इस रिकॉर्ड को देखकर वैसे तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों को आर्चर से डरना नहीं चाहिए, लेकिन इंग्लैंड की तेज पिचों पर वह काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को उनके सामने संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। इंग्लैंड में आर्चर का रिकॉर्ड शानदार है। आर्चर ने अपने देश में 8 टेस्ट में 30 विकेट हासिल किए हैं। वहीं लॉर्ड्स में वह अब तक सिर्फ 1 मैच खेल पाए हैं और वहां उन्होंने पांच विकेट निकाले थे।

2021 में जोफ्रा आर्चर ने खेला था आखिरी टेस्ट मैच

जोफ्रा आर्चर काफी समय से इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि उन्होंने काउंटी में वापसी कर अपनी मैच फिटनेस को साबित किया है और उसके बाद वह टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही फरवरी 2021 में अहमदाबाद में खेला था। इसके बाद से वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। अब चार साल बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें

इतिहास रचने के लिए ऋषभ पंत को करना होगा बस छोटा सा काम, सहवाग-रोहित छूट जाएंगे पीछे

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान, टीम में बड़ा बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल