1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सुपर 8 में मारी एंट्री

IND vs PAK Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सुपर 8 में मारी एंट्री

 Published : Feb 15, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 10:48 pm IST

India vs Pakistan Score: टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत के छह अंक हो गए हैं, पाकिस्तानी टीम चार अंक पर ही रुकी रह गई है। भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

IND vs PAK Cricket Score: भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ओवर में 114 रन ही बना सकी। और 61 रन के भारी अंतर से मैच गवां बैठी।

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए। सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाए। 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद 34 के स्कोर पर पाक टीम को चौथा झटका लगा, जब बाबर आजम आउट हुए। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई। उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं शादाब खान ने 14 रन की पारी 15 गेंदों में खेली। पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए।  

टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल